फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nisha started wrestling training three years ago

सोनीपत: तीन साल पहले शुरू किया था निशा ने कुश्ती प्रशिक्षण, रोज छोड़ने व लेने जाता था भाई

Thu, 11 Nov 2021 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 01:24 AM IST
सार

बेटी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी पर बेटे संग मां भी निशा को अकादमी से वापस लेने गई थी। प्रशिक्षण लेने आई नेशनल स्तर की महिला पहलवान व उसके छोटे भाई की कोच व अन्य ने गोली मारकर हत्या कर दी और वहीं उनकी मां को भी गोली मारकर घायल कर दिया।  वारदात के बाद गांव हलालपुर में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Nisha started wrestling training three years ago
रेसलर निशा व भाई सूरज। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुश्ती पहलवान निशा व उसके भाई की हत्या से न केवल गांव हलालपुर में मातम पसर गया है, बल्कि खेल जगत में भी रोष है। निशा ऑल इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स में रजत पदक जीत चुकी थी। इसके बाद से ही वह तीन वर्ष पहले गांव में खुली कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने लगी थी।

विज्ञापन


छोटा भाई सूरज रोजाना बहन निशा को अकादमी में छोड़ने व लेने आता था। बुधवार को बेटी की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मां धनपति बेटे के साथ अपनी बेटी को लेने गई थी। वहां पर निशा के साथ ही उसके भाई की भी हत्या कर दी गई, जबकि घायल मां रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड में हलालपुर के ग्रामीणों में रोष है। बहन-भाई की हत्या से रोषित ग्रामीण एकत्रित होकर देर शाम अकादमी की ओर पहुंचने लगे। मौके पर मौजूद एसपी राहुल शर्मा ने ग्रामीणों से अकादमी के बाहर ही बात करने की कोशिश की, लेकिन वे अंदर आकर ही बात करने की जिद करने लगे। अंदर पहुंचने के बाद लोगों ने अकादमी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही आग भी लगा दी। प्रशासन द्वारा अकादमी में लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Fact check: नेशनल खिलाड़ी निशा की हुई हत्या, लेकिन ये वो रेसलर निशा दहिया नहीं, यह है सच्चाई

परिवार में छोटे थे निशा व सूरज
पहलवान निशा की दो बड़ी बहने हैं, जबकि एक छोटा भाई सूरज था। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और निशा व सूरज अपनी मां के साथ रहते थे। उनके पिता दयानंद सीआरपीएफ में बतौर एसआई कार्यरत हैं और फिलहाल में श्रीनगर में तैनात हैं। हमले में दोनों भाई-बहनों की हत्या के बाद से दयानंद का घर खाली हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed