फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nikhil murder case: Sonipat CIA one arrested nine accused and recovered 5 pistols

हिस्ट्रीशीटर निखिल हत्याकांड: अवैध रेत खनन की रंजिश, यूपी से शूटर बुलाकर विपिन ने कराई हत्या, नौ गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2023 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 17 Apr 2023 03:02 PM IST
सार

सोनीपत में पिछले दिनों निखिल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आपसी रंजिश में निखिल की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Nikhil murder case: Sonipat CIA one arrested nine accused and recovered 5 pistols
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के सामने चाय की दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर निखिल की 13 गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विपिन ने यूपी से तीन शूटर बुलाए थे और चौथा राजपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों ने रेत खनन को लेकर हत्या करने की बात कबूल किया है।  

विज्ञापन


यूपी से बुलवाए थे तीन शूटर, चौथा गांव राजपुर का रहने वाला
डीसीपी विजय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके भतीजे निखिल (26) की 10 अप्रैल को मुरथल अनाज मंडी के गेट पर चाय की दुकान के पास हत्या कर दी थी। उसे 13 गोली मारी गई थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। निखिल की हत्या की साजिश साहिल के प्लॉट में रची गई थी। हत्या में उसके साथी विपिन का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


गांव मेहंदीपुर के पास 13 गोली मारकर की थी निखिल की हत्या
गांव बख्तावरपुर निवासी विपिन व निखिल गुट में रेत खनन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। साहिल ही विपिन के घर से उसकी बाइक लेकर आया था। जिसे वारदात में प्रयुक्त किया गया। बाद में पुलिस ने विपिन के भाई अनिल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत खनन को लेकर दिया था वारदात का अंजाम
गिरफ्तार आरोपी गांव बख्तावरपुर निवासी विपिन, यूपी के जिला बागपत के गांव बस्सी का रहने वाला अनुज उर्फ रिचा और अंकुर, यूपी के जिला मेरठ के गांव रसूलपुर जाहिद निवासी राजा हुड्डा, राजपुर निवासी अमन, मेहंदीपुर निवासी सुमित, बख्तावरपुर निवासी दौलत उर्फ प्रदीप व यूपी के जिला बागपत के गांव खेकड़ा का सोनू है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्तौल, गाड़ी व बाइक बरामद की है।

तीन शूटर यूपी से बुलाए, चौथा राजपुर का रहने वाला

डीसीपी ने बताया कि निखिल की हत्या के लिए विपिन व उनके साथियों ने तीन शूटर यूपी से बुलाए थे। उनमें अनुज उर्फ रिचा, अंकुर व राजा हुड्डा शामिल है। चौथा शूटर सोनीपत के गांव राजपुर का रहने वाला अमन है। इन्हीं चारों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर हिस्ट्रीशीटर निखिल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

रेत खनन पर वर्चस्व बना हत्या कारण
डीसीपी ने बताया कि यमुना क्षेत्र में रेत खनन को लेकर वर्चस्व स्थापित करने की रंजिश में निखिल की हत्या की गई। आरोपी विपिन व निखिल गुट रेत खनन के धंधे में अपना-अपना वर्चस्व चाहते थे। पहले विपिन का गुट धीरज बख्तावरपुर के साथ मिलकर काम करता था। बताया गया है कि धीरज की हत्या के बाद निखिल गुट ने अपना वर्चस्व स्थापित करने की तैयारी की थी। जिसके चलते विपिन ने उसकी हत्या करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed