फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neighborhood youths gang-raped teenager in Sonipat

सोनीपत: किशोरी से पड़ोसी युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

Mon, 13 Jun 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 10:20 PM IST
सार

कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Neighborhood youths gang-raped teenager in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ पड़ोस के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी घर लौटी तो पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की एक 15 वर्षीय लड़की रविवार शाम को घर से बाहर गई थी। इसके बाद जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। देर शाम घर लौटी तो उसने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसे अपने कमरे पर ले गए।
विज्ञापन


कमरे में ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों से उसे धमकी दी कि किसी को कोई जानकारी दी तो उसे मार देंगे। किशोरी के पिता ने वारदात की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में किशोरी के पिता के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटा ली है। दोनों आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस को पता चला है कि किशोरी की आरोपियों से पहले से बोल चाल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed