{"_id":"580132e14f1c1bc67b290df1","slug":"murder-crime-police-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, शव झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या, शव झाड़ियों में फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत रोड पर अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक कर चले गए। मृतक अर्धनग्न अवस्था में था और उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई है और वारदात को कहीं अन्य स्थान पर अंजाम दिया है। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
वारदात को वीरवार देर रात अंजाम दिया गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। थाना शहर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का मुआयना कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। मृतक के दाएं हाथ पर जसबीर लिखा हुआ है।
पानीपत रोड पर देर रात अज्ञात लोगों ने व्यक्ति की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
राजपाल, शहर थाना प्रभारी, गोहाना