फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, crime, police, case, sonipat

मिट्टी के बर्तन निर्माता की तेजधार हथियार से हत्या

Sat, 15 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर/राई
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर/राई Updated Sat, 15 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
murder, crime, police, case, sonipat
हत्या - फोटो : sonipat
गांव भूर्री में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। व्यक्ति का शव उनके घर के आंगन में रसोई के बाहर पड़ा मिला है। वह रात को गांव के अड्डे पर रखे अपने मिट्टी के बर्तन देखने के लिए घर से निकला था। बाद में उसका शव ही बरामद किया गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन


गांव भूर्री निवासी रणधीर (45) गांव में अपने घर पर ही मिट्टी के बर्तन बनाता था। उसने गांव के अड्डे पर अपने बर्तन बेचने के लिए रखे हुए थे। गुरुवार रात को वह अपने बर्तन देखने के लिए घर से निकला था। इस बीच उसके परिवार के सदस्य सो गए। शुक्रवार सुबह जब उसकी पत्नी संतोष सोकर उठी तो उसे घर के आंगन में अपना पति रणधीर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई। संतोष ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। इस पर मुरथल थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। रणधीर के शरीर पर तेजधार हथियार के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


गांव भूर्री निवासी रणधीर के शरीर पर तेजधार हथियार के कई निशान मिले है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई बलवान सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed