फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder accused arrested

मोहित हत्याकांड : अंकित भटाना चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 28 Sep 2015 12:43 AM IST
murder accused arrested
murder accused arrested Updated Mon, 28 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

लगभग दो माह पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर स्थित माल गोदाम के बाहर सरेआम युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी गांव भटाना निवासी अंकित और सिटावली निवासी संदीप है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से हथियार की बरामदगी के साथ ही उनके साथियों का भी पता लगाएगी। पुलिस ने गांव भौवापुर निवासी योगेश व गांव बैंयापुर निवासी अमित को पहले ही काबू कर लिया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी अंकित की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच उनकी टीम को सूचना मिली कि अंकित अपने साथी के साथ गन्नौर रेलवे स्टेशन पर आने वाला है। इस पर उनकी व गन्नौर चौकी प्रभारी महाबीर सिंह की दो टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने अंकित व उसके साथी संदीप को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 30 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
गांव खेवड़ा निवासी बलजीत सिंह ने तीन अगस्त को शिकायत दी थी कि उसका भतीजा मोहित (18) सोनीपत के फाजिलपुर स्थित सीएनजी पंप के निकट सीएनजी किट के मिस्त्री का काम करता था। तीन अगस्त को सुबह करीब दस बजे अपने साथी गांव बढख़ालसा निवासी अरविंद के साथ रेलवे स्टेशन के पास गया था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर फोन आया था और वह माल गोदाम के बाहर चला गया था। रेलवे पुलिस बल व राजकीय रेलवे थाना से कुछ कदम की दूरी पर कार सवार युवकों ने तेजधार हथियार से गोदकर उसे घायल कर दिया था। हमलावरों में एक युवक गांव भटाना निवासी अंकित था। मोहित को सिविल अस्पताल ले गया था जहां बाद में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बलराज के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया था।

फोटो व्हाट्सएप पर डाला तो हुआ विवाद
अंकित और मोहित के बीच विवाद की जड़ एक महिला मित्र थी। पुलिस ने दावा कि है कि प्रारंभिक पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसकी एक महिला से दोस्ती थी। यह मोहित को भी जानती थी। अंकित ने इस महिला का फोटो अपने व्हाट्स एप ग्रुप में डाल दिया था। इस कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद में बात हत्या तक आ पहुंची।


दो आरोपियों को काबू किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे।
राजकुमार, प्रभारी, थाना जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed