फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother kills daughter along with son-in-law in Sonipat of Haryana

सनसनीखेज खुलासा: मां ने हाथ पकड़े और जीजा ने गला दबाकर साली की ले ली जान, ये था पूरा मामला

Wed, 17 May 2023 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 12:57 AM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में युवती की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया था। मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की युवती के शव को शनिवार को कब्र में दफनाया गया था, जिसे पुलिस ने निकलवा दिया था। बेटी के चाल-चलन से मां को गुस्सा था।

विज्ञापन
Mother kills daughter along with son-in-law in Sonipat of Haryana
युवती के शव को कब्र से बाहर निकलवाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसकी मां व बहनोई ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मां अपनी बेटी के चरित्र पर संदेह करती थी। लेकिन जब बेटी के गर्भवती होने का पता लगा तो उसने दामाद को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के दौरान मां ने युवती के हाथ पकड़े और उसके दामाद ने मुंह दबाने के बाद दूसरे हाथ से गला दबा दिया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की 20 वर्षीय युवती की शनिवार को मौत होने के बाद परिजनों ने उसका शव दफना दिया था। शाम को पुलिस के पास किसी ने कॉल कर सूचना दी थी कि युवती की हत्या कर शव दफनाया गया था।
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद मां व भाई के साथ मजदूरी करती थी। पुलिस को बताया गया था कि वह शुक्रवार को भिंडी तोड़ने के लिए खेत में गई थी। वहां पर कीटनाशक का स्प्रे किया गया था। घर आने के बाद वह खाना खाकर सो गई थी। सुबह वह मृत मिली थी। उन्होंने समझा कि कीटनाशक के प्रभाव से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें रविवार रात चिकित्सक ने युवती की हत्या किए जाने की पुष्टि कर दी थी। युवती की गला दबाकर व सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस को अंदेशा था कि उसकी झूठी आन के लिए हत्या की गई है।

पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवती की मां से भी पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसने अपने दामाद के साथ मिलकर छोटी बेटी की हत्या की है। जिस पर पुलिस ने सोमवार रात को महिला व बाद में दिल्ली निवासी उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया था।

गर्भवती थी युवती, मां को चल गया था पता
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती करीब सात सप्ताह की गर्भवती थी। युवती की मां ने बताया है कि उसे अपनी बेटी के चाल-चलन पर शक था। वह छिपकर किसी से बात करती थी। उन्होंने कई बार उसे समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने इस बारे में अपने दामाद को भी बता दिया था। महिला ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उन्हें बेटी से पता लगा कि वह गर्भवती है। जिस पर उसने अपने दामाद को फोन कर इस मामले को बताया और बेटी की हत्या का षड्यंत्र रचा।


आधी रात को दामाद पहुंचा था घर
महिला ने बताया कि उसने 12 मई को रात में अपने दामाद को घर बुलाया था। दामाद रात 12 बजे आया और चारपाई पर सो रही बेटी को दबोच लिया। उसने बेटी के हाथ पकड़े और दामाद ने एक हाथ से मुंह दबाने के बाद दूसरे हाथ से गला दबा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद घर चला गयाथा। 13 मई को सुबह उसने बेटी की मौत की कहानी परिवार को बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed