फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   miscreants tried to rob a rice trader in In Sonipat of Haryana

सोनीपत: चावल व्यापारी से मोबाइल व कार लूटने का प्रयास, विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से किए नौ वार, केस दर्ज

Tue, 22 Mar 2022 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 10:44 PM IST
सार

बदमाश कार लूटने लगे तो छीनाझपटी में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके चलते बदमाशों को भागना पड़ा। कार लूट के प्रयास के दौरान व्यापारी के सीने में चोट भी लग गई।

विज्ञापन
miscreants tried to rob a rice trader in In Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सेक्टर-7 में अग्निशमन कार्यालय के पास चावल व्यापारी पर हमला कर बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने उनकी कार लूटने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध कर दिया। इस पर बदमाशों ने चाकू से नौ वार कर उन्हें घायल कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान छीनाझपटी में कार डिवाइडर पर चढ़ गई और उसकी स्टीयरिंग व्यापारी के सीने में जा लगी। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। व्यापारी के साथियों को मामले का पता लगा तो उन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लूट और चाकू से वार कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जवाहर नगर के रहने वाले लोकेश वर्मा ने बताया कि वह चावल का व्यापार करता है। वह 20 मार्च को काम के सिलसिले में सेक्टर-7 में गया हुआ था। वह जब घर लौट रहा था तो अग्निशमन कार्यालय के पास कार को रोककर अपने दोस्त से मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान दो युवक उसकी कार के पास आए। उन्होंने उसे डराते हुए कहा कि जो कुछ भी उसके पास है वह उन्हें दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार में रखा उसका मोबाइल उठा लिया। उसके विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से उसके हाथ, पैर व सीने पर नौ वार किए। जिसके बाद उन्होंने उसकी कार लूटने का प्रयास किया। जिस पर उसने कार को भगाने का प्रयास किया तो वह डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसकी स्टीयरिंग उसके सीने में लगी। जिससे उसे अंदरूनी चोट भी लग गई।

उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो बदमाश मौके से फरार हो गए। उसने अपने साथियों को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


वारदात के बाद चाकू वहीं फेंक गए हमलावर
लोकेश का आरोप है कि चाकू से वार करने के बाद बदमाश चाकू को वहीं पर फेंककर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उसका कहना है कि उनसे कुछ दूरी पर दो अन्य बाइक पर चार युवक भी खड़े थे। उसे शक है कि वह भी उनके साथ थे। उसने मामले में कार्रवाई करते हुए उसका लूटा गया आई-फोन दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed