फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Burned Alive in car at Sonipat

सोनीपत में हादसा: अज्ञात वाहन से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला सवार

Sun, 26 Dec 2021 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 11:47 AM IST
सार

गांव मेहंदीपुर निवासी राकेश कुमार डेयरी चलाता था। वह शनिवार देर शाम कार लेकर मुरथल एक शादी समारोह में गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। रविवार सुबह जब दीपालपुर के ग्रामीण कुमासपुर रोड स्थित खेतों की तरफ गए तो उन्हें एक कार जली हुई मिली।

विज्ञापन
Man Burned Alive in car at Sonipat
सोनीपत में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव कुमासपुर-नांदनौर रोड पर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कार में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो जली कार देखकर राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नंबर के आधार पर शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार के अंदर जली अवस्था में एक मोबाइल फोन भी मिला है जिसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


गांव मेहंदीपुर निवासी राकेश उर्फ फुलकवार (34) शनिवार शाम को अपनी आई-20 कार लेकर मुरथल एक शादी समारोह में गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। रविवार सुबह जब कुमासपुर के ग्रामीण नांदनौर रोड पर पहुंचे तो उन्हें एक कार जली हुई हालत में मिली।
विज्ञापन


कार में चालक सीट पर जला हुआ था। जिस पर उन्होंने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद राई थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व बहालगढ़ चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि कार मेहंदीपुर के राकेश उर्फ फुलकवार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार राकेश ने समालखा की वीरमति से दो साल पहले खरीदी थी। शव बुरी तरह जलने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था। जिस पर पुलिस ने राकेश के परिजनों को अवगत कराया। अपनी कार के अंदर शव मिलने के चलते राकेश के भाई राजकुमार ने अपने भाई का शव होने की बात कही।

राजकुमार ने बताया कि उसका भाई शादी समारोह में मुरथल गया था। वहां से न आने के कारण देर रात उन्होंने राकेश के पास फोन किया था, लेकिन उसके नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने शादी वाले परिवार से पूछा तो पता लगा कि उसका भाई निंदर नाम के युवक के साथ था।

हालांकि निंदर ने इस बारे में मना कर दिया। बाद में सुबह पुलिस ने उनकी कार के जली हालत में मिलने की जानकारी दी।  पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव के अवशेषों का एक्स-रे व पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। राजकुमार ने अंदेशा जताया कि उसके भाई की कार आगे किसी वाहन में टकरा गई। जिसके चलते कार में आग लग गई। इसी कारण उसके भाई की मौत हो गई।

शव की शनाख्त की पुष्टि के लिए कराया जाएगा डीएनए

पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई ने उनकी कार में शव मिलने के चलते उसे अपना भाई का शव होने की बात कही है। ऐसे में पुलिस पुष्टि के लिए शव का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए शव से सैंपल ले लिया गया है। अब परिवार के सदस्य के बाल लेकर डीएनए कराया जाएगा।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कार में मिले शव की पहचान परिजनों ने राकेश के रूप में की है। राकेश के पास एक बेटा व एक बेटी है। जिसमें बेटा 14 साल का व बेटी 11 साल की है। राकेश की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते नजर आए।

परिवार के सदस्य ने हाथों में पॉलीथिन बांधकर एकत्रित किए अवशेष

कार के अंदर राकेश का शव चालक सीट पर पूरी तरह से जली हालत में मिला है। ऐसे में उनके परिवार के एक सदस्य ने हाथों में पॉलीथिन बांधकर पुलिस की मदद से शव के अवशेष एकत्रित किए। शव का धड़ ही बचा है। अन्य शरीर पूरी तरह से जल चुका था।

गांव में भाई के साथ डेयरी चलाता था राकेश

राजकुमार ने बताया कि वह अपने भाई राकेश के साथ गांव में ही डेयरी चलाता है। डेयरी का काम काफी बेहतर चल रहा है। उसके भाई ने समालखा की वीरमति से गाड़ी खरीदी थी। जिसे वह प्रयोग करते थे। कार की नंबर प्लेट से ही पुलिस ने वीरमति से संपर्क किया, जिसने कार को राकेश को बेचने की बात कही।

कुमासपुर-नांदनौर रोड पर कार में चालक के जलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने कार के आधार पर शव की पहचान की है। ऐसे में पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। कार का आगे का हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त मिला है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि अन्य वाहन में टकराने से कार में आग लग गई। अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed