{"_id":"63a1403a7d57fa6fed5bdde9","slug":"loot-with-canter-drivers-on-kundli-ghaziabad-palwal-peripheral-way-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सड़क पर लोहे का पाना पड़ा देख रोका कैंटर, पिस्तौल दिखा तीन युवकों ने लूट लिए आठ हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सड़क पर लोहे का पाना पड़ा देख रोका कैंटर, पिस्तौल दिखा तीन युवकों ने लूट लिए आठ हजार रुपये
Tue, 20 Dec 2022 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:47 AM IST
सार
पुलिस को शक है कि जिस पाने को देखकर कैंटर चालकों ने अपनी गाड़ियां रोकी उसे आरोपियों ने ही फेंका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सोनीपत में लूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर यमुना पुल के पास तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दो कैंटर चालकों सहित चार लोगों से आठ हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित कैंटर चालक ने सड़क पर लोहे का पाना पड़ा देख उसे उठाने के लिए कैंटर को रोका था। पाना बदमाशों द्वारा ही वाहन चालकों को झांसे में लेने के लिए सड़क पर फेंकने का शक है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हिसार के गांव कोंच खुर्द निवासी मोहन सिंह ने बताया कि वह कैंटर पर बतौर चालक नौकरी करते हैं। वह सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से फर्नीचर का सामान लोड कर पंजाब के होशियारपुर जा रहे थे। उनके साथ दो फर्नीचर मिस्त्री यूपी के जिला मेरठ के गांव कबरा निवासी कामराज और यूपी के जिला मैनपुरी के गांव हिनीखेड़ा निवासी आशीष चौहान भी थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह केजीपी के यमुना पुल से कुंडली की तरफ आए थे। जब वह कुंडली थाना क्षेत्र में पहुंचे तो सड़क पर उसे एक लोहे का पाना (वाहनों में प्रयोग होने वाला औजार) पड़ा दिखाई दिया। उसने उसे उठाने के लिए कैंटर को रोक दिया। जब वह नीचे उतरकर उसे उठाने लगा तभी तीन युवक वहां पहुंचे। वह हाथों में पिस्तौल लिए थे। उन्होंने उसे काबू कर लिया। उसके बाद उन्होंने उससे चार हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
युवकों को देखकर कैंटर सवार कामराज और आशीष चौहान नीचे उतरे तो बदमाशों ने उन्हें भी पिस्तौल दिखाकर कामराज से 1500 रुपये व आशीष से दो हजार रुपये लूट लिये। इसी बीच एक अन्य कैंटर चालक भी वहां पहुंच गया। उसने अपना कैंटर रोका तो बदमाशों ने उसे भी पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। उनसे भी 500 रुपये लूट लिए गए। दूसरा कैंटर चालक गांव मुकीनपुर का सुरेंद्र था। उसके बाद बदमाश पुलिस को शिकायत देने पर मारने की धमकी देकर भाग गए। उनके जाने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जिस पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन