फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, crime, police, cash, attack, firing, sonipat

किराना व्यापारी से सवा लाख लूटे, पुलिस पर फायरिंग कर भागे

Mon, 24 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
loot, crime, police, cash, attack, firing, sonipat
लूट - फोटो : amar ujala
पूरा पुलिस थाना, 45 पुलिसकर्मी, एक डीएसपी, एसआईटी के बावजूद बदमाश कस्बे में बेखौफ होकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। 20 दिनों के अंदर दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश किराना व्यापारी चिरस्मी गांव निवासी अजीत पर चाकू व रॉड से हमला कर सवा लाख रुपये लूटकर ले गए। व्यापारी ने 50 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी में सूचना दी तो लुटेरों ने हरकत में आई पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। सरेआम वारदात से दिवाली के त्योहार पर अच्छे कारोबार का सपना देकर रहे शहर के व्यापारी खौफजदा हैं। व्यापारी नेताओं ने पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है। 
विज्ञापन


चिरस्मी गांव निवासी अजीत का बेगा रोड पर किराना स्टोर है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था। उसने दुकान के नजदीक स्थित सर्विस स्टेशन से अपनी बाइक उठाई। जब वह चिरस्मी रोड पर पहुंचा तो वहां घात लगाकर कर खड़े तीन बाइक सवार युवकों ने उसको पकड़ कर पिस्तौल के बल पर पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब अजीत ने उनका मुकाबला किया तो उन्होंने उस पर फायर किया, जिसमें अजीत बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाशों ने अजीत पर चाकू से हमला कर दिया और उसके हाथ से सवा लाख रुपये से भरा बैग लेकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। घायल अजीत ने मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई। हाथापाई में अजीत को चोटें भी आईं। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया। 
विज्ञापन


50 मीटर दूरी पर चौकी, पुलिस पर भी फायरिंग
दुकानदार अजीत ने बताया कि उसने जब 50 मीटर दूरी पर जीटी रोड पुलिस चौकी में इसकी सुचना दी तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा भी किया, लेकिन लुटेरों ने पुलिस पर ही फायर कर दिया और फरार हो गए। गन्नौर थाना प्रभारी कवल सिंह दलाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त कदम उठाए पुलिस, नहीं तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा : जैन 
वारदात की निंदा करते हुए गन्नौर व्यापार मंडल के प्रधान शेखरचंद जैन ने कहा कि शहर में व्यापारियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन को सख्त से सख्त कदम उठा कर इस तरह की वारदातों को होने से रोकना चाहिए। यदि ऐसा चलता रहा तो शहर में व्यापार करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने पुलिस से लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।


मेडिकल स्टोर संचालक से हुई लूट का खुलासा नहीं
गत चार अक्तूबर को लुटेरों ने रेलवे रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक संजय से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे थे। मेडिकल स्टोर से पुलिस थाना महज 3-4 मिनट की ही दूरी पर था। आठ अक्तूबर को सीएम मनोहरलाल खट्टर गन्नौर रैली में आए थे, तब व्यापारियों ने सीएम से मांग की थी कि जल्द लुटेरों को पकड़ा जाए। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed