फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor shop looted in Sonipat of Haryana

सोनीपत: गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके के अंदर फायर कर की लूट, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 01 May 2022 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 May 2022 01:25 AM IST
सार

पुलिस टीम रातभर नाका लगाकर बदमाशों की तलाश करती रही। एसपी ने लुटेरों को तलाश कर पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाईं है। शुक्रवार रात एक लाख 260 रुपये लूट ले बाइक सवार तीन बदमाश गए थे।

विज्ञापन
Liquor shop looted in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिल के राई क्षेत्र के गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके के अंदर फायर कर व सेल्समैन को पिस्तौल की बट मारकर एक लाख 260 रुपये लूट के मामले में बदमाशों की पुलिस टीम रातभर नाका लगाकर तलाश करती रही। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। एसपी ने बदमाशों की तलाश के लिए कुंडली के साथ ही सीआईए-2 की टीम भी लगाया है। वहीं पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


यूपी के जिला मैनपुरी के गांव गबे निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह नाथूपुर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। शुक्रवार रात को वह तथा साथी सेल्समैन यूपी के जिला फर्रुखाबाद के गांव पखना का अजय भी उसके साथ था। इसी दौरान बाइक पर तीन नकाबपोश युवक ठेके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


उनमें से एक युवक ने ठेके के अंदर छत की तरफ फायर किया था और अपने एक साथी के साथ अंदर घुस आया था। उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों बदमाशों ने उसे व अजय पर पिस्तौल तान कर धमकी दी थी और नकदी लूट ले गए थे। उन्होंने पिस्तौल की बट से सेल्समैन पर हमला भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिवम के बयान पर एक लाख 260 रुपये लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है। जिसमें दो टीम कुंडली थाना व एक सीआईए-2 की है। टीमों ने रातभर बदमाशों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। 

सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास 
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर अंदर आकर लूटपाट करते दिख रहे हैं। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि आरोपी चेहरे पर कपड़ा बांधे हैं, लेकिन पुलिस उनके बारे में फुटेज के आधार पर पता लगा रही है। पुलिस फुटेज का मिलान हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के फोटो से कर रही है। 

 

शराब ठेके पर हुई लूट के मामले में टीम लगातार बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। रात को भी तलाश को नाके लगाकर जांच की गई, लेकिन पता नहीं लग सका। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed