{"_id":"577eb6c34f1c1b646d7fa884","slug":"lakshya-murder-case-arrest-accused-khanna-colony-kidnap-murder-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना कालोनी से युवक का अपहरण और हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खन्ना कालोनी से युवक का अपहरण और हत्या का मामला
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना कालोनी से अपहरण के बाद युवक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नांगल खुर्द निवासी रॉकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार, खन्ना कालोनी निवासी लवनीत ने 10 जून को सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि 27 मई की शाम को उसका भाई लक्ष्य (21) अचानक घर के पास से गायब हो गया था।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। लवनीत की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र की टीम ने जांच शुरू की तो पता लगा कि लक्ष्य नशे का आदी था। जांच में पता लगा कि उसकी कुछ युवकों से दोस्ती थी। पुलिस ने 17 जून को लक्ष्य के साथी विकास उर्फ विशाल को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विशाल ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया था कि 27 मई की शाम को वह तथा लक्ष्य चार अन्य साथियों के साथ यमुना नदी पर गए थे। वहां पर हुई कहासुनी के बाद पांचों साथियों ने लक्ष्य के अंगोछे से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए पानीपत के सिवाह के फेंक दिया था। पुलिस ने विशाल को काबू कर वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया था। पुलिस ने अब आरोपी रॉकी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी राव वीरेंद्र ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।