फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelery and cash stolen from house of policeman in Sonipat

सोनीपत: पुलिसकर्मी के घर से आभूषण और नकदी चोरी, अलमारी तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

Tue, 26 Apr 2022 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 11:16 PM IST
सार

पुलिसकर्मी और उनका बेटा ड्यूटी गए थे। पत्नी अपने जेठ के घर हवन में चली गई थी। दोपहर बाद घर का सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता लगा।

विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from house of policeman in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव ककरोई में चोरों ने पुलिसकर्मी के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव ककरोई निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली उद्योग विभाग में कार्यरत है। उनके पिता रणवीर सिंह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


सोमवार को वह दोनों ड्यूटी पर चले गए थे। सचिन ने बताया कि उनके ताऊ के घर पर हवन था। उसकी मां हवन में शामिल होने के चली गई थीं। उस समय घर का दरवाजा बंद था। दोपहर में हवन से आने के बाद वह घर के बाहरी कमरे में आराम करने लगीं। शाम को वह घर में अंदर पहुंची तो वहां का सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी के से सोने का हार, कानों की बालियां, बेड के गद्दे के नीचे रखे पर्स से नौ हजार रुपये, दीवार में बनाई गई अलमारी में से 20 हजार रुपये, दो तोले सोने की चेन चोरी कर ली। वहीं स्टोर में रखे संदूक से चोरों ने तीन तोला सोने के दो कंगन, दो सोने की अंगूठी, कानों के टाप्स और घर के मंदिर से 500 रुपये चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed