फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband commits suicide after killing wife in Sonipat of Haryana

प्रेम विवाह का दुखद अंत: तीन साल पहले परिजनों के विरोध के बावजूद की थी शादी, अब ऐसे कर लिया जीवन का अंत

Wed, 17 Aug 2022 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 12:32 AM IST
सार

घर वालों ने नहीं अपनाया तो गांव छोड़ दिया था। मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे थे। दंपती ने पड़ोसियों तक से कभी बातचीत नहीं रखी, सुबह जाते और शाम को लौटते थे। कुछ दिन पहले ही परिजनों से दोबारा बातचीत शुरू की थी।

विज्ञापन
Husband commits suicide after killing wife in Sonipat of Haryana
सुनीता की फाइल फोटो। गांव बड़ी स्थित कमरे पर लटका ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर के गांव बड़ी में तीन साल से रह रहे दंपती के प्रेम विवाह का इस तरह दुखद अंत होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। वारदात का पता लगने के बाद युवक के परिजन भी स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि विरोध के बावजूद लोकेश ने सुनीता से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने उसे अपनाने से मना किया तो वह उसे लेकर गांव छोड़कर आ गया था। कुछ दिन पहले ही उसने परिजनों से दोबारा बातचीत शुरू की थी। अब उन्हें हत्या व आत्महत्या किए जाने का पता लगा। 

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के मथुरा के गांव सकना निवासी लोकेश तीन साल पहले अपनी पत्नी सुनीता के साथ बड़ी-शाहपुर रोड पर गांव बड़ी गांव में किराये पर आकर रहे लगे। वह देवेंद्र के मकान में किराये पर रहते थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन चार दिन से पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन


हालांकि वह किसी से संपर्क नहीं रखते थे जिसके चलते कोई उनके बीच बोलता भी नहीं था। 15 अगस्त को दिनभर लोकेश के कमरे का गेट नहीं खुला था। साथ ही उसके कमरे के पास से गुजरते हुए बदबू आई तो लोगों ने देवेंद्र को सूचित किया था। देवेंद्र ने आकर देखा तो हत्या व आत्महत्या के मामले से पर्दा उठ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले उनकी नाराजगी को दरकिनार कर किया था प्रेम विवाह
लोकेश के परिजन सोनीपत पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को बताया कि लोकेश पहले गांव के पास ही एक फैक्टरी में काम करता था। वहां पर सुनीता भी काम करती थी। वहीं दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसके बाद लोकेश ने सुनीता से शादी करने की बात कही तो परिजनों ने मना कर दिया था। दोनों की उम्र में करीब डेढ़ दशक का फासला था। तब लोकेश महज 24 वर्ष का था तो सुनीता करीब 39 साल की थी।

ऐसे में परिवार के मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो परिवार ने साथ नहीं रहने की बात कही थी। जिसके बाद वह सुनीता को लेकर चला गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लोकेश का कुछ दिन पहले फोन आया था। उसने कहा था कि उसकी पत्नी अक्सर उसके साथ झगड़ा करती है। अब वह अपनी शादी से खुश नहीं है। उन्हें क्या पता था कि इसका अंजाम इतना भयानक होगा कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। 

नहीं रखते थे पड़ोसियों से वास्ता, 14 अगस्त को दिया था कमरे का किराया
मकान मालिक देवेंद्र ने बताया कि लोकेश व उसकी पत्नी सुनीता तीन साल से किराये पर रह रहे थे। वह पड़ोस में किसी से बोल-चाल नहीं रखते थे और न ही किसी ने उनका वास्ता था। दोनों सुबह के समय मजदूरी करने के लिए निकल जाते थे और शाम के समय अपने कमरे पर लौटते थे। 14 अगस्त को वह लोकेश के पास किराया लेने के लिए आया था। उस समय दोनों पति पत्नी के बीच झगड़े जैसी कोई बात नहीं लग रही थी।

सोनीपत में दरक रहे रिश्ते, निशाने पर पत्नियां 
सोनीपत में पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में खटास आ रही है। ऐसे में पति अपनी पत्नियों के खून से अपने हाथ रंगने तक से पीछे नहीं हट रहे हैं। बड़ी में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही थी कि शाम को खरखौदा के गांव बिधलान में अपनी पत्नी की हत्या किए जाने के आरोप में पति को नामजद कर लिया गया। इससे 12 अगस्त को गन्नौर के गांधीनगर में युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


वहीं 9 अगस्त की रात को सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में पुलिसकर्मी पर अपनी पत्नी को गोली मारने का मुकदमा दर्ज हुआ था। हमले में उसकी पत्नी की छाती में गोली लगकर निकल गई थी जिससे उसकी जान बच गई थी। वहीं 26 मार्च को लिवान गांव के व्यक्ति ने सेक्टर-4 खेल स्टेडियम के पास दरांती से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed