{"_id":"66a51f88514cdd6b0501be67","slug":"haryana-priest-sleeping-in-temple-in-sonipat-beaten-electrocuted-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में मंदिर में सो रहे पुजारी को पीटा, करंट लगाया, काटनी पड़ी उंगली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सोनीपत में मंदिर में सो रहे पुजारी को पीटा, करंट लगाया, काटनी पड़ी उंगली
Sat, 27 Jul 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:55 PM IST
सार
आरोप है कि करंट लगाकर मारने की धमकी दी गई। ऑपरेशन में काटनी पुजारी की उंगली काटनी पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव बिचपड़ी में गोगा मंदिर व हनुमान मंदिर के पुजारी की चार युवकों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि पुजारी को करंट लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुजारी के बेहोश होने पर हमलावर भाग गए। उपचार के दौरान पुजारी की उंगली भी काटनी पड़ी। पुजारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश मथुरा के गांव काजरौठ बांगर निवासी हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि वह गांव बिचपड़ी में आठ-नौ महीने से गोगा मंदिर व हनुमान मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। शुक्रवार शाम को हनुमान मंदिर से बाहर पानी लेने के लिए निकले तो मंदिर के गेट पर रमेश ने गालियां दी और अपशब्द कहे।
विज्ञापन
पुजारी चुपचाप वापस मंदिर लौट आए और रात को खाना खाकर हनुमान मंदिर में बने कमरे में सो गए। रात को करीब 12.30 बजे चार युवक आए और पीटना शुरू कर दिया। अंधेरे की वजह से उनकी पहचान नहीं सके।
विज्ञापन
युवक ने करंट लगाकर जान से मार देने की बात कही तो दूसरे युवक ने कूलर के बिजली के बोर्ड की तार निकालकर पुजारी के हाथ पर लगा दी। जिससे पुजारी का हाथ झुलस गया और बेसुध हो गए।
पुजारी को होश आया और वह कमरे से बाहर आए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुजारी को खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के दौरान ऑपरेशन में पुजारी की उंगली भी काटनी पड़ी।
गांव बिचपड़ी में पुजारी को पीटने की शिकायत मिली है। पुजारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर महिपाल, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना