फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl Student died in suspicious circumstances in sonipat

Sonipat: दोस्तों के साथ पार्टी करने गई छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 19 Jun 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 11:20 AM IST
सार

परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन कॉलेज न जाकर दो परिचित युवकों के साथ पार्टी करने चली गई। पिता का आरोप है कि छात्रा के दो दोस्तों ने ही उसे जहर देकर मौत के घाट उतारा। 

विज्ञापन
Girl Student died in suspicious circumstances in sonipat
गोहाना पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गोहाना में जींद रोड स्थित कैफे में युवती को जहर खिलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। उसके बाद दो परिचित युवकों संग कैफे में पार्टी करने चली गई। आरोप है कि आरोपी युवती को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। मेडिकल कॉलेज से छात्रा के पिता को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना क्षेत्र के ग्रामीण ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनकी तीन बेटियां है। सबसे बड़ी 18 वर्षीय बेटी गोहाना के महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। सोमवार को उनकी बेटी सुबह 9:20 बजे गांव से बस स्टैंड से महाविद्यालय के लिए गई थी। लेकिन महाविद्यालय जाने की बजाय गोहाना में जींद रोड स्थित एक कैफे में दो परिचित युवकों रोहित व सचिन कुमार के साथ पार्टी के लिए चली गई थी। दोनों युवकों ने उनकी बेटी को कैफे में जहर खिला दिया। बाद में वह खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


अस्पताल से उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। वह अस्पताल पहुंचे तो रोहित व सचिन नाम के युवकों की तरफ से उनकी बेटी को लेकर आने का पता लगा। उन्होंने दोनों पर ही जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना के एक कैफे में युवती को जहर खिलाकर मारने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें मौत के असल कारण सामने आ सकेंगे। - इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed