फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Girl murdered by slitting her throat in Sonipat Body found in canal

सोनीपत में माॅडल की हत्या: 'सुनील मार रहा है...', शीतल ने बहन को की थी आखिरी वीडियो काॅल, ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 03:08 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार युवती के गले और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। गले पर गहरे कट के निशान हैं, जिससे साफ है कि हत्या कर शव फेंका गया है। इसके अलावा हाथ पर भी तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Girl murdered by slitting her throat in Sonipat Body found in canal
शीतल - फोटो : फाइल

विस्तार

सोनीपत के गांव खांडा के पास एनसीआर वाटर चैनल में प्रसिद्ध माॅडल शीतल उर्फ सिमी चौधरी का शव मिला है। युवती की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है। हमलावरों ने हत्या के बाद शव को एनसीआर वाटर चैनल में फेंक दिया। ग्रामीणों ने नहर में शव को उतरता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग और पानीपत पुलिस सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचे। शीतल का सोनीपत में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पानीपत की उरलाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने खुलासा किया कि आखिरी समय में  शीतल अपने बॉयफ्रेंड सुनील के साथ थी। पुलिस को पानीपत से नहर में सुनील की गाड़ी बरामद हुई थी।  पुलिस को प्राथमिक जांच में अंदेशा है कि सुनील ने ही शीतल की हत्या की है। सुनील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन



बहन ने रविवार को दर्ज कराई थी शिकायत

शीतल पानीपत के खलीला माजरा की रहने वाली थी। फिलहाल वह पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। रविवार को ही शीतल की बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि शीतल अपने पुरुष मित्र सुनील के साथ थी, जिसकी गाड़ी भी एनसीआर वाटर चैनल से बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोनीपत में दुकानदार की हत्या:  जमीन विवाद में पहले स्कूटी से गिराकर पीटा, फिर सिर पर चढ़ाया ट्रैक्टर

शनिवार रात को की थी आखिरी काॅल

वहीं मृतका की बहन नेहा ने बताया कि शनिवार रात को करीब 11 बजे शीतल में वीडियो कॉल पर बात की थी। उस समय उसने बताया था कि सुनील ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसका नंम्बर  बंद हो गया था। अब उन्हें सूचना मिली है कि उसका शव सोनीपत में नहर में मिला है।

थाना प्रभारी प्रेम का कहना है कि युवती के गले और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। गले पर गहरे कट के निशान हैं, जिससे साफ है कि हत्या कर शव फेंका गया है। इसके अलावा हाथ पर भी तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed