फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeeper murdered in Sonipat

सोनीपत में दुकानदार की हत्या: जमीन विवाद में पहले स्कूटी से गिराकर पीटा, फिर सिर पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Mon, 16 Jun 2025 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

अशोक  (30) गांव में अपने खेत में ही परचून की दुकान चलाते थे। कुछ दिन पहले जमीन की खेवट को लेकर अशोक का गुहणा निवासी अमित तथा सिसाना गांव के बलजीत उर्फ सोनू, दीपक उर्फ मोनू, इशु, निशु और अन्य दो-तीन युवकों से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Shopkeeper murdered in Sonipat
सोनीपत में दुकानदार की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

खरखौदा के गांव सिसाना में जमीन को लेकर विवाद में दुकानदार की ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दुकानदार अपने खेत के पास परचून की दुकान चलाते थे। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने छह लोगों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




गांव सिसाना निवासी रिंकू ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अशोक  (30) गांव में अपने खेत में ही परचून की दुकान चलाते थे। कुछ दिन पहले जमीन की खेवट को लेकर अशोक का गुहणा निवासी अमित तथा सिसाना गांव के बलजीत उर्फ सोनू, दीपक उर्फ मोनू, इशु, निशु और अन्य दो-तीन युवकों से विवाद हुआ था। 7 जून को आरोपियों ने अशोक के साथ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की थी। इस दौरान 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। 8 जून को खेत से लौटते समय फिर झगड़ा हुआ। अशोक ने मेडिकल करवाकर 9 जून को पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद 11 जून को थाने में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था। उसके बाद भी थाने से बाहर निकलते ही आरोपियों ने अशोक को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

हमला कर ट्रैक्टर से कुचला सिर

रिंकू के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अशोक ने दुकान से स्कूटी पर घर लौटने की बात कही थी। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशने निकले। भट्ठे के पास रास्ते में मात्र 100 मीटर अंदर उन्होंने देखा कि आरोपियों ने अशोक को स्कूटी से गिराकर तेजधार हथियारों और फायरिंग से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद सिर को ट्रैक्टर से बेरहमी से कुचल दिया। परिजनों के मौके पर पहुंचते ही हमलावर बाइक और ट्रैक्टर पर सवार होकर भाग गए। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed