{"_id":"64e4467145c317ddce078254","slug":"fraud-from-woman-name-of-credit-card-in-sonipat-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: महिला के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी; नया कार्ड मिला सील बंद, 61 हजार की खरीदारी का बिल आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: महिला के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी; नया कार्ड मिला सील बंद, 61 हजार की खरीदारी का बिल आया
Tue, 22 Aug 2023 10:54 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:54 AM IST
सार
सोनीपत में महिला के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड को बंद करवा दिया। बैंक की तरफ से उन्हें नया कार्ड भेज दिया गया है। मोबाइल एप खोला तो पता लगा कि सीलबंद क्रेडिट कार्ड से भी अब तक 61511 रुपये की किसी बिल की अदायगी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के कुमासपुर स्थित एल्डिको काउंटी में रहने वाली महिला के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये निकल गए। जब महिला को पता लगा तो कस्टमर केयर से जानकारी ली। महिला को बताया गया कि उनके खाते से किराए का भुगतान के नाम पर रुपये निकाले गए हैं। जबकि उनका कहना है कि उन्हें किसी को भुगतान नहीं करना था। इतना ही नहीं महिला को बैंक से नया क्रेडिट कार्ड मिला है। जिसके अभी तक सील बंद होने के बाद भी उससे 61 हजार की खरीदारी की जा चुकी है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
एल्डिको काउंटी निवासी प्रोमिला ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उनके साथ किसी ने धोखाधड़ी करते खाते से 30 जुलाई को 40519 रुपये निकाल लिये। जिसके बारे में उन्हें 4 अगस्त को पता लगा। उसके बाद उन्होंने क्रेडिट कार्ड को बंद करवा दिया। बैंक की तरफ से उन्हें नया कार्ड भेज दिया गया है। उन्होंने उसे अभी तक खोलकर भी नहीं देखा है।
विज्ञापन
उन्होंने 17 अगस्त को आई मोबाइल एप खोला तो पता लगा कि सीलबंद क्रेडिट कार्ड से भी अब तक 61511 रुपये की किसी बिल की अदायगी की गई है। कस्टमर केयर पर बात करने पर पता लगा कि खाते से निकाली राशि से किराया का भुगतान किया गया है। महिला ने बताया कि उन्होंने कार्ड से कोई भुगतान नहीं किया है। किसी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन