फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing on police employee

दरवाजा खोलते ही हवलदार पर झोंक दी गोलियां

Tue, 29 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 29 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
थाना मुरथल के बख्तावरपुर गांव में रविवार देर रात दिल्ली पुलिस के हवलदार के घर में घुसकर बदमाशों ने उस पर तीन गोलियां दागी। घायल को उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे घायल के बेटे के साथ आरोपियों के हुए झगड़े को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत शमशेर रविवार को बख्तावरपुर स्थित अपने घर पर था। रात के समय गांव के ही विनोद कुमार, मोनू, उसका भाई विपिन, नीटू और उसका भाई नीशू शमशेर के घर पहुंचे थे। आरोपियों ने शमशेर के घर का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में शमशेर को तीन गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिर गया। हमले के तुरंत बाद ही आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने शमशेर को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते परिजन शमशेर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले गए। सोमवार दोपहर बाद से शमशेर की हालत स्थिर बनी हुई है। दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और विनोद कुमार, मोनू, विपिन, नीटू व नीशू के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अमित पर हमला करने आए थे आरोपी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शमशेर के बेटे अमित और हमलावरों के बीच झगड़ा ही इस हमले की वजह है। बताया गया है कि हमलावर अमित से बदला लेना चाहते थे, इसीलिए रात को दरवाजा खटखटाया था। हालांकि जैसे ही शमश्ेार ने दरवाजा खोला तो हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों को पता नहीं था कि दरवाजा शमशेर ने खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित की मामूली कहासुनी हुई थी, उसी को लेकर उसके घर पर युवक पहुंचे थे। दरवाजा खुला तो उन्होंने गोलियां चला दी, दरवाजा खोलने वाला शमशेर था। जबकि हमलावर अमित को मारने आए थे। मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।
-सतीश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed