फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing in Pipli village three people were injured sonipat

Sonipat: पिपली गांव में पूर्व सरपंच के घेर में ताबड़तोड़ फायरिंग, अचानक हुए हमले में तीन घायल; मची अफरातफरी

Thu, 23 Oct 2025 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 03:13 PM IST
सार

गांव पिपली के बाहरी क्षेत्र में स्थित पूर्व सरपंच रामनिवास के घेर में कुछ हमलावर पहुंचे। हथियार व लाठी-डंडों के साथ पहुंचे हमलावरों ने रामनिवास के घेर में पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Firing in Pipli village three people were injured sonipat
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

खरखौदा क्षेत्र के गांव पिपली में वीरवार को पूर्व सरपंच रामनिवास उर्फ निवासा के घेर में हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले तो वहां मौजूद लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया, इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


हमले में गांव निवासी नवीन गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके भाई सोनू और गांव का ही भगत सिंह भी चोटिल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव पिपली के बाहरी क्षेत्र में स्थित पूर्व सरपंच रामनिवास के घेर में कुछ हमलावर पहुंचे। हथियार व लाठी-डंडों के साथ पहुंचे हमलावरों ने रामनिवास के घेर में पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस पर अफरा-तफरी मच गई। घेर में से भाग रहे लोगों पर न केवल गोलियां चलाई गई बल्कि लाठी-डंडों से भी उन्हें पीटा गया।  नवीन गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके भाई सोनू और गांव का ही भगत सिंह भी चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। हमलावर हथियार लेकर आते हुए एक घर में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज से गूंजा गांव

ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने अचानक हमला बोला। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने घरों और गलियों में छिपकर अपनी जान बचाई। कुछ मिनटों में गांव गोलियों की आवाज से गूंज उठा। घटना के बाद हमलावर भाग गए।

घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस, सीआईए और क्राइम यूनिट की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed