{"_id":"54b889fd8845d6e8889881d14219b198","slug":"fighting-between-two-brothers-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के बीच झगड़ा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों के बीच झगड़ा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
दीपालपुर के पास देर शाम दो भाइयों के बीच झगड़े में एक भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार मूलरूप से मीरपुर, यूपी के रहने वाले विमलेश और हरेंद्र जोकि दोनों भाई हैं, पिछले कुछ समय से दीपालपुर में एक किसान के यहां धान काटने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कहासुनी के दौरान विमलेश ने हरेंद्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपड़ोस के लोगों ने हरेंद्र को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिए गए। पीजीआई में उपचार के दौरान हरेंद्र ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद राई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन