फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fetal gender test accused arrested in Sonipat

स्वास्थ्य विभाग के प्लान में फंसा भ्रूण लिंग जांच कराने वाला: टीम ने जांच के लिए भेजी महिला, 24 हजार में तय किया सौदा, काबू

Wed, 13 Oct 2021 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 08:38 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ललित ने कुबूल किया कि वह इससे पहले भी अपने रिश्तेदारों की भ्रूण लिंग जांच करवा चुका है। मुरादनगर निवासी उसकी सहयोगी पिंकी भी इस मामले में संलिप्त है।

विज्ञापन
fetal gender test accused arrested in Sonipat
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 24 हजार रुपये में सौदा तय कर महिला को उत्तर प्रदेश के मुरादनगर लेकर जा रहे युवक को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने काबू कर लिया। उससे नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को मुरादनगर लेकर जाने के लिए अपने गांव जैनपुर बुलाया था। वहां से वह कार में मुरादनगर के लिए रवाना हुए थे। मुरथल जीटी रोड पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि गांव जैनपुर का रहने वाला ललित त्यागी भ्रूण लिंग जांच कराने में संलिप्त है। टीम में डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. संदीप लठवाल, डॉ. अनविता कौशिक व मनोज कुमार शामिल रहे। टीम ने एक महिला को ललित त्यागी के पास भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए भेज दिया। इस दौरान ललित ने उस महिला से भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए 24 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: रेवाड़ी में दिनदहाड़े बैंक कैशियर से लूट: मारपीट कर सात लाख की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए बदमाश


इस पर तय राशि में सौदा हो गया। ललित ने महिला को बुधवार सुबह मुरादनगर लेकर जाने के लिए अपने गांव जैनपुर में बुला लिया। महिला ने उसके गांव में पहुंचकर ललित त्यागी को 24 हजार रुपये थमा दिए। इसके बाद महिला कार में ललित त्यागी के साथ गांव जैनपुर से उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के लिए चल पड़ी। मुरथल जीटी रोड पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने आरोपी ललित को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 24 हजार रुपये बरामद कर लिए।



पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ललित ने कुबूल किया कि वह इससे पहले भी अपने रिश्तेदारों की भ्रूण लिंग जांच करवा चुका है। मुरादनगर निवासी उसकी सहयोगी पिंकी भी इस मामले में संलिप्त है। पिंकी महिला को अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाती है। 
 

भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए पैसे लेने पर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ मुरथल थाने में केस भी दर्ज कराया है। आरोपी के कब्जे से 24 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। 
- डॉ. आदर्श शर्मा, नोडल अधिकारी पीएनडीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed