{"_id":"6067341c1b42693d6e5dadfa","slug":"farmers-announce-to-protest-against-haryana-cm-manohar-lal-during-sonipat-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दी चेतावनी : सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करेंगे विरोध, नहीं उतरने देंगे हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दी चेतावनी : सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करेंगे विरोध, नहीं उतरने देंगे हेलीकॉप्टर
Fri, 02 Apr 2021 08:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:45 PM IST
सार
- गांव आंवली में सीएम का विरोध करेंगे किसान, भाकियू नेताओं की चेतावनी नहीं उतरने देंगे हेलीकॉप्टर
- पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करने रविवार को गांव आंवली आएंगे सीएम
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक के निधन पर शोक व्यक्त करने रविवार को सोनीपत के गांव आंवली पहुंचने से पहले ही सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया है। भाकियू नेताओं ने गांव में सीएम का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हेलीपैड पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष अशोक मुंडलाना, जिला चेयरमैन भगत सिंह, डॉ. शमशेर मलिक, बिजेंद्र छिछड़ाना व कथूरा ब्लाक के अध्यक्ष कृष्ण मलिक पहुंचे।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि यह निर्णय गांव आंवली में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर लिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान कैमला की तरह सीएम का विरोध करेंगे। पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक का सोमवार को निधन हो गया था। उनके घर शोक जताने रविवार को सीएम मनोहर लाल को आना है। वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे हेलीकॉप्टर से गांव आंवली आएंगे और इसके लिए प्रशासन ने गांव में ही हेलीपैड बनाया है।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के अलावा नाके लगाए जाएंगे। जहां सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। निकिता खट्टर, एएसपी।