फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake firm formed with fake GST number on the name of shopkeeper in Sonipat

Sonipat: दुकानदार के नाम पर फर्जी जीएसटी नंबर लेकर बनाई फर्जी फर्म, किया 1.72 करोड़ का लेनदेन, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 20 Oct 2022 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

दुकानदार ने एसपी को शिकायत देकर सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित कच्चे क्वार्टर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाते हैं। जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Fake firm formed with fake GST number on the name of shopkeeper in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कच्चे क्वार्टर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाने वाले दुकानदार के नाम पर फर्जी जीएसटी नंबर लेकर फर्म बनाकर एक करोड़ 71 लाख 85 हजार रुपये का लेनदेन कर लिया गया। वह रिटर्न जमा कराने अपने सीए के पास गए तो फर्जी फर्म बनाकर लेनदेन किए जाने का पता लगा। जिस पर उन्होंने एसपी को शिकायत दी। एएसपी और आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी की जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जमालपुरा फैज बाजार निवासी अशोक अरोड़ा ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि उनकी कच्चे क्वार्टर बाजार में 20 साल पुरानी दुकान है। वह सियाराम गारमेंट्स के नाम से रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। वह सीए के पास अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरने गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सोनीपत में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही बच्ची को कार ने कुचला, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर पता चला कि उनके नाम पर किसी ने जीएसटी नंबर लिया हुआ है। उसने दिल्ली में मैसर्स राधे इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाई हुई है। उसने उनके नाम पर एक करोड़ 71 लाख 85 हजार रुपये का लेनदेन कर लिया है। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। उनकी शिकायत पर एएसपी निकिता खट्टर ने जांच की। उन्होंने जांच में पाया कि अशोक अरोड़ा ने कभी जीएसटी नंबर नहीं लिया है।

उनके नाम पर फर्जी नंबर लेकर कारोबार किया गया है। एएसपी ने आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी को बताए गए पते पर भेजा, लेकिन वहां पर आवासीय कॉलोनी मिली। इस नाम की कोई कंपनी नहीं है। जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed