फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi Police team attacked in Sonipat of Haryana

सोनीपत: उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला, भागकर बचाई जान

Thu, 27 Jan 2022 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 07:26 PM IST
सार

गांव में बने मुर्गी फार्म पर टीम के साथ मारपीट की गई। टीम पर धारदार हथियारों से हमला किया और गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। दो नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर बरोदा थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Delhi Police team attacked in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव राणाखेड़ी में बने एक मुर्गी फार्म पर उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि वहां दो नामजद लोगों ने लेबर के साथ मिलकर टीम से मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। यही नहीं गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया और उनके मोबाइल भी छीन लिए गए। इस पर दिल्ली पुलिस के एसआई ने बरोदा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दो नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के पीएस स्पेशल स्टाफ के एसआई प्रीतम ने बताया कि वेस्ट दिल्ली की अदालत ने 2 जुलाई, 2021 को सुनील मिश्रा उर्फ अनिकेत को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सुनील मिश्रा उर्फ अनिकेत बरोदा थाना क्षेत्र के गांव राणाखेड़ी में अग्रवाल मुर्गी फार्म पर टीकाराम के पास रह रहा है।
विज्ञापन


इस पर 24-25 जनवरी की रात को अपनी टीम के साथ पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे। वहां उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम टीकाराम बताया। इस पर उन्होंने टीकाराम को सुनील मिश्रा उर्फ अनिकेत के बारे में पूछा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बिना उनकी बात सुने अपने पास रह रही लेबर को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ लोगों को फोन करके बुला लिया और उनसे मारपीट करने लगे। आरोप है कि सभी ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। इनमें से एक का नाम कप्तान था। उसने ट्रैक्टर से उनकी कार को टक्कर भी मारनी चाही और उन पर चढ़ाने का प्रयास किया।

उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। बाद में वह मौके पर पहुंचे तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला और स्थानीय पुलिस ने आकर उनको वहां से निकाला। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए हैं। इसको लेकर एसआई प्रीतम ने सफीदों क्षेत्र की सरफाबाद पुलिस को भी शिकायत दी थी, जिसे वहां की टीम ने बरोदा थाने में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने उनकी टीम से मारपीट करने, फोन छीनने व गाड़ी का शीशा तोड़ने की शिकायत दी है। यह टीम एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए आई थी। इस पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। - नीरज कुमार, बरोदा थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed