फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Defaulter consumer misbehaved with electricity workers In Sonipat, ran after him with an axe, case registered

सोनीपत: डिफाल्टर उपभोक्ता ने बिजली कर्मियों से की अभद्रता, कुल्हाड़ी लेकर पीछे भागा, केस दर्ज

Sat, 30 Sep 2023 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Sep 2023 12:58 PM IST
सार

सोनीपत में बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस को बताया की बिजली कर्मी अनूप सिंह व अजीत 27 सितंबर  घड़वाल गांव में बिजली निगम के डिफाल्टर राशि की रिकवरी के लिए गांव में गए थे। जब वह राजकुमार के पास राशि लेने के लिए पहुंचे तो बिजली कर्मियों के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
Defaulter consumer misbehaved with electricity workers In Sonipat, ran after him with an axe, case registered
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के घड़वाल गांव में बिजली कर्मी के साथ अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बिजली निगम अधिकारियों ने बरोदा थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रिकवरी के लिए गांव घड़वाल गई थी बिजली निगम की टीम
बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस को बताया की बिजली कर्मी अनूप सिंह व अजीत 27 सितंबर  घड़वाल गांव में बिजली निगम के डिफाल्टर राशि की रिकवरी के लिए गांव में गए थे। जब वह राजकुमार के पास राशि लेने के लिए पहुंचे तो बिजली कर्मियों के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं राजकुमार बिजली कर्मी के पीछे कुल्हाड़ी लेकर भाग लिया। बिजली कर्मी अपना बचाव कर वहा से निकले और बिजली निगम के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ ने दर्ज कराया मुकदमा  
बिजली कर्मियों से अभद्रता और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। -इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, प्रभारी थाना बरोदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed