सोनीपत: फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का केस
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में ब्रह्म कॉलोनी में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले सन्नी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन अंशिका (27) की शादी करीब सवा साल पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले अभिषेक के साथ की थी। अभिषेक फिलहाल ओल्ड डीसी रोड स्थित ब्रह्म कॉलोनी में रहता है। अभिषेक एक निजी कंपनी में काम करता है।
शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़नाएं दी जाने लगी। सन्नी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि उसकी बहन ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उसने आरोप लगाया कि उसकी की दहेज के लिए हत्या की गई है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने सन्नी के बयान पर अभिषेक सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अंशिका करीब छह माह की गर्भवती थी।
विवाहिता का शव फंदे पर लटका पर मिला है। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला गर्भवती थी। -सवित कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन