{"_id":"6a081e8f075de4d89506f7ba","slug":"daylight-murder-at-kharkhoda-court-complex-in-sonipat-neeraj-alias-katiya-murder-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: खरखौदा कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हत्या, पेशी पर आए नीरज उर्फ कातिया को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: खरखौदा कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हत्या, पेशी पर आए नीरज उर्फ कातिया को गोलियों से भूना
Sat, 16 May 2026 01:06 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 16 May 2026 01:06 PM IST
सार
सोनीपत स्थित खरखौदा न्यायालय परिसर में उस वक्त भारी दहशत और अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े एक युवक की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीरज उर्फ कातिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरखौदा कोर्ट परिसर शनिवार को उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा जब पेशी पर आए एक युवक की सरेआम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से अदालत परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
झज्जर के गांव दूबलधन हॉल सेक्टर-37सी गाड़ौली खुर्द गुरुग्राम निवासी नीरज उर्फ कातिया की शादी सोनीपत जिले के गांव किढ़ोली निवासी नीतू में हुई थी। उनका पत्नी पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। नीतू ने पति नीरज पर फरवरी, 2019 में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। शनिवार को नीरज उसी मामले में पेशी भुगतने खरखौदा कोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
बताया गया है कि अदालत में पेशी के बाद जब नीरज कोर्ट परिसर से बाहर निकले और साथ लगते लघु सचिवालय के गेट के समीप पहुंचे तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। बाद में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से पूरा परिसर गूंज उठा। करीब चार–पांच गोलियां लगने से नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ब्रेजा कार में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेहद तेजी से मौके से भाग निकले। घटना के दौरान नीरज के साथ उनके कुछ साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने उसे बचाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
दिनदहाड़े अदालत परिसर में हुई हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी जोगिंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अदालत परिसर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।