साइबर ठगी: महिला को खाते में पैसे डालने का झांसा देकर भेजा लिंक, चार बार में 85 हजार निकाले
साइबर ठग ने महिला को पति के कार्यालय का कर्मी बनकर पैसे भेजने का झांसा दिया, टीडीआई सिटी में रहने वाली महिला के खाते से चार बार में नकदी निकाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीडीआई सिटी के फ्लैट में रहने वाली महिला को झांसे में लेकर साइबर ठग ने 85 हजार रुपये ठग लिए। महिला के खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया तो ठगी का पता लगा। साइबर ठग ने महिला के मोबाइल पर लिंक भेजा था, जिस पर क्लिक करते ही नकदी निकल गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से नारनौल स्थित सलामपुरा वार्ड-12 फिलहाल टीडीआई सिटी कुंडली निवासी ममता ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उसका बैंक खाता कानपुर, यूपी में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में है। वह 17 दिसंबर को घर पर थी। इसी दौरान किसी नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह आपके पति के कार्यालय से बोल रहा है।
यह भी पढ़ें ः पेपर सॉल्वर गैंग: जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर के 40 युवाओं को दिला चुके नौकरी, एसटीएफ ने नोएडा व दिल्ली में दी दबिश
उन्होंने कुछ पैसे आपके खाते में डालने को कहा है। साथ ही उसने बताया कि उसने एक लिंक आपके मोबाइल पर भेजा है। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से चार बार में 85 हजार रुपये निकल गए। तब उसे धोखाधड़ी का पता लगा। उसने मामले से पति को अवगत कराया। साथ ही पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लगातार सामने आ रहे ठगी के मामले
- 16 दिसंबर को खरखौदा में कन्या महाविद्यालय के कर्मी के पास दोस्त बनकर कॉल की और अनजान के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
- 15 दिसंबर को बैंयापुर खुर्द स्थित राजीव नगर के रहने वाले टैक्सी चालक का परिचित बन खाते में पैसे डलवाने का झांसा देकर 1 लाख 38 हजार 989 रुपये निकाल लिए।
- 15 दिसंबर को सेक्टर-12 के रहने वाले युवक ने नामी कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.14 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया।
- 13 दिसंबर को गन्नौर में कंपनी कर्मी का क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम से खाते से 46691 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
कोई लिंक भेजता है तो कभी ने खोलें
महिला के बयान पर धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान व्यक्ति को किसी तरह की डिटेल नहीं देनी चाहिए। अगर कोई लिंक भेजता है तो कभी खोलकर न देखें। सतर्कता से ही ठगी से बचा जा सकता है। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली