फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber thug withdraw money from account of youth in Sonipat of Haryana

साइबर ठगी: खुद को बताया कस्टमर केयर अधिकारी, क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से उड़ाए 40 हजार 870 रुपये

Wed, 05 Jan 2022 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 11:01 PM IST
सार

साइबर ठग ने पीड़ित को खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। पहले उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली और बाद में दो बार में खाते से नकदी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। 

विज्ञापन
Cyber thug withdraw money from account of youth in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना शहर के गांधी नगर के युवक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 40 हजार 870 रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि साइबर ठग ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर पहले उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली और बाद में दो बार में खाते से नकदी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांधी नगर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में मिल्क बूथ चलाता है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। उसने बताया कि उसे क्रेडिट कार्ड की कुछ जानकारी चाहिए थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः नियम 134ए: नाराज अभिभावकों ने सोनीपत में डीईओ कार्यालय पर जड़ा ताला, पांच घंटे बंधक बने रहे 29 कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसने 28 दिसंबर को एक बजे कस्टमर केयर नंबर पर मोबाइल से फोन किया तो फोन उठाने वाले ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और उससे क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले ली। राजेश कुमार का कहना है कि जब उसने ट्रांजेक्शन की जानकारी के लिए 29 दिसंबर को दोबारा कस्टमर केयर के नंबर पर फोन किया, तब उसे पता चला कि उसके खाते से दो बार में कुल 40 हजार 870 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed