फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cyber cell police took action against two for Exhibition of weapons on social media in Sonipat

Sonipat: सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश पड़ी महंगी, साइबर सेल पुलिस ने दो खिलाफ की कार्रवाई

Wed, 12 Apr 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 11:17 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने वाले युवकों के खिलाफ शिंकजा कसे हुए है। इस कड़ी में सोनीपत के गांव मदीना के दो युवकों को सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन
cyber cell police took action against two for Exhibition of weapons on social media in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के गांव मदीना के दो युवकों को सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करना महंगा पड़ गया। युवकों ने हथियारों संग फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी पर फोटो अपलोड किए तो साइबर सेल पुलिस ने उनके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। बरोदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर रखे थे हथियार संग फोटो  
साइबर सेल में नियुक्त एचसी दिनेश ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि डीसीपी गोहाना की तरफ से 21 जनवरी को मिले पत्र के आधार पर सोशल मीडिया पर हथियार सहित फोटो अपलोड करने की जानकारी मिली थी। जिसकी जांच कराई गई तो पता लगा कि फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड किए गए है वह आईडी जिस मोबाइल नंबर पर वह मदीना के रणधीर के नाम पर है। जिस पर उसके खिलाफ बरोदा थाना में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


हथियार के फोटो देखकर बरोदा थाना में दर्ज कराया मुकदमा
वहीं एएसआई साइबर सेल के एएसआई जोगेंद्र ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि डीसीपी गोहाना की तरफ से 21 जनवरी को मिले पत्र के आधार पर जांच की तो पता लगा कि मदीना गांव के आशीष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवैध हथियार सहित फोटो अपलोड कर रखे है। जिस पर आशीष के खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed