{"_id":"7842309699cc03777da42d97db22d991","slug":"crime-news-hindi-news-1280","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने सुपारी देकर कराई थी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने सुपारी देकर कराई थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नए बस स्टैंड के सामने रविवार दोपहर अज्ञात युवक द्वारा बेरी के एक युवक की गई हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो मृत युवक की मां ने अपनी भाभी और उसके भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। एक लाख रुपये देकर एक अन्य बदमाश से राहुल की हत्या कराई गई है। पुलिस ने मां, मामी और मामी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मां और मामी को कोर्ट में पेशकर सुनारिया जेल भेज दिया है। इसके अलावा मामी के भाई से पूछताछ की जा रही है।
थाना शहर प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि 14 जनवरी की दोपहर पुलिस को शिकायत मिली थी कि नए बस स्टैंड के सामने अज्ञात ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहां एक युवक का शव पड़ा मिला और कुछ ही दूरी पर अलग-अलग जगहों पर चार देसी पिस्तौल पड़ी मिली थी। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी तभी इसकी जेब में उसे एक मोबाइल मिला। उससे जब एक नंबर मिलाया गया तो यह उसकी मामी के पास मिला। उनको घटना की पूरी जानकारी दी गई। जिससे इसकी पहचान राहुल निवासी गांव बेरी जिला झज्जर के तौर पर हुई। इसके भाई रोहित का आरोप था कि आठ महीने पहले जिस व्यक्ति ने युवक के पिता की हत्या की थी उन्हें उस पर शक है, हालांकि कुछ लोग इस बात को मानने से इंकार कर रहे थे।
मोबाइल की रिकॉर्डिंग ने खोला कत्ल का राज
एसएचओ कुलदीप देशवाल ने बताया कि जब वह राहुल के पास मिले मोबाइल को खंगाल रहे थे तो उन्हें इसमें एक रिकॉर्डिंग मिली। इसमें राहुल की मामी उससे कह रही थी कि तुम जल्दी से गोहाना बस स्टैंड के नजदीक एक पेट्रोल पंप के पास पहुंच जाओ, वहां कृष्ण निवासी पांची जाटान इंतजार कर रहा है। इसी रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने युवक की मामी शीला निवासी फरमाणा को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कातिल को घर पर रोककर राहुल को दिखाया
युवक की मामी शीला ने पुलिस को बताया कि राहुल की मां कमलेश निवासी बेरी ने करीब दो महीने पहले उससे कहा था कि राहुल उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है। वह कोई काम नहीं करता है, इसके बावजूद उसे तंग करता है। वह इसका कुछ समाधान करे। कमलेश के कहने पर शीला ने अपने भाई धर्मवीर निवासी उदेशीपुर से बातचीत की और राहुल की हत्या करने के लिए किसी बदमाश को खोजने के लिए कहा। धर्मवीर ने इस काम कराने के लिए उससे एक लाख रुपये की सुपारी मांगी। राहुल की मां कमलेश यह रकम देने को तैयार हो गई। करीब डेढ़ महीने पहले राहुल की मामी का भाई धर्मवीर और कृष्ण गांव बेरी में ट्रैक्टर लेने के बहाने गए और रात को राहुल के घर रुके। जहां उसकी मां ने उनको राहुल को दिखाया। उसके बाद कृष्ण गांव बेरी में राहुल की मां के पास सुपारी के पैसे लेने गया। कमलेश के पास पैसे नहीं निकले तो उसे अपनी डेढ़ से दो तोले सोने की चेन कृष्ण को दे दी। जिसके बाद 14 फरवरी रविवार को राहुल की मामी ने राहुल के पास फोन करके उसे गोहाना बुलाया। जहां कृष्ण ने राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने देर शाम ही राहुल की मां कमलेश को गिरफ्तार कर लिया था। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिससे पुलिस ने राहुल की मां व मामी को देर शाम न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृत युवक राहुल की मामी के भाई धर्मवीर निवासी उदेशीपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। गोली मारने वाला आरोपी कृष्ण फरार है।
-कुलदीप देशवाल, एसएचओ, थाना शहर प्रभारी, गोहाना