फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

खराब मोबाइल ने लगाया 55 हजार का चूना

Fri, 12 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 12 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-23 में रहने वाले एक बीटेक छात्र के साथ हजारों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि फोन कर बैंक अकाउंट और एटीएम की जानकारी जुटा कर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-23 के रहने वाले आशीष भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अमेजॉन शॉपिंग वेबसाइट से 5 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल खरीदा था। मोबाइल कुछ खराबी थी, इसी वजह से उसने ऑनलाइन शिकायत की। आशीष के अनुसार इसके बाद उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को अमेजॉन के गुड़गांव कार्यालय में नियुक्त बताया। इसके बाद उसकी अपने बैंक मैनेजर से बात कराई और उसका बैंक अकाउंट तथा एटीएम की डिटेल मांगी। यह सभी चीजें पता करने के बाद कुछ ही देर में उसके एटीएम अकाउंट से 55 हजार रुपये की शॉपिंग कर मोबाइल खरीद लिया। आशीष की शिकायत पर सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ा-लिखा होने के बावजूद फंसा झांसे में
बता दें कि आशीष भारद्वाज के पिता गन्नौर में एक बैंक के मैनेजर हैं। आशीष खुद भी बीटेक का छात्र है। अच्छी पढ़ा-लिखा के बाद भी वह कैसे उनके झांसे में आ गया। पुलिस के अनुसार आशीष अपनी इस गलती पर पछता भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के उपरांत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-देवेंद्र सिंह, कार्यकारी प्रभारी, सेक्टर 23 चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed