फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

पुरानी रंजिश के चलते गढ़ी उजाले खां में फायरिंग

Sun, 07 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 07 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
शहर से सटे गांव गढ़ी उजाले खां में पुरानी रंजिश को लेकर दो व्यक्तियों ने एक परिवार को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और डर के मारे घर में ही दुबके रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि गढ़ी उजाले खां निवासी कृष्ण कुमार और इसी गांव के पास बनी नई बस्ती के राजेश और गांव बुटाना निवासी रोहताश में पुरानी रंजिश चली आ रही है। उन्होंने बताया कि कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी है कि राजेश और रोहताश ने गत वर्ष 31 दिसंबर को भी कृष्ण के साथ मारपीट की थी। अब फिर उन्होंने चार फरवरी को जब वह पत्नी और बेटे के साथ मकान के बाहर गली में खड़ा था तो रोहताश और राजेश ने उन पर गोली चला दी। जिसमें उसका परिवार बाल-बाल बच गया। उन्होंने घर के अंदर दुबककर जान बचाई। हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डर के मारे रातभर घर में गुजार कृष्ण ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण  के बयान पर राजेश और रोहताश के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दूसरा आरोपी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed