{"_id":"50da7abadecd2a5109e9ed6c5419f122","slug":"crime-hindi-news-1043","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद महिला की रक्तस्राव से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद महिला की रक्तस्राव से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल रूप से उड़ीसा हाल आबाद बढ़खालसा निवासी एक महिला की रविवार अल सुबह उपचार के दौरान नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जांच अस्पताल प्रशासन का रहा है, जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्री-मेच्योर डिलीवरी के कारण महिला का रक्तस्राव नहीं थम रहा था। वहीं, दो दिन पहले बढ़खालसा में मिले पांच माह के भ्रूण के मामले को भी इस महिला की मौत से जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार को बढ़खालसा सीएचसी में एक महिला को दाखिल करवाया गया। बताया गया कि महिला ने प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया था, उसके बाद से ही उसका रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। बढ़खालसा में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत कुछ स्थिर हुई थी, लेकिन रविवार अल सुबह फिर से रक्तस्राव हुआ, इसके बाद महिला की मौत हो गई। इस मामले में नागरिक अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोमवार को इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने पहले भी प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
बढख़ालसा में मिला भ्रूण महिला को तो नहीं था
सिविल सर्जन के नेतृत्व में जांच टीम अब इस मामले में दो चीजों की जांच कर रही है। पहली जांच तो इस बात की है कि महिला की मौत कैसे हुई। दूसरी जांच बढ़खालसा में शुक्रवार को मिले भ्रूण से जोड़कर की जा रही है। बढ़खालसा में जहां का भ्रूण मिला था, वहीं पास में ही उक्त महिला रहती थी। उसे शनिवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसलिए विभाग की टीम ने अंदेशा जाहिर किया है कि बढ़खालासा में मिलने वाला भ्रूण मृतक महिला का ही हो सकता है।
महिला की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। उक्त महिला की पहले भी प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। शनिवार को भी बढ़खालसा में दाखिल करवाते समय बताया गया था कि प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई है। बढ़खालसा में मिला भ्रूण उसी महिला का तो नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन, सोनीपत।