फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

पूर्व पार्षद पर रॉड-डंडों से हमला

Sat, 02 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 02 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
पूर्व पार्षद एवं कई संगठनों के पदाधिकारी विमल किशोर पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। रॉड, लाठी और डंडों से हमला कर पूर्व पार्षद की अंगुलियां और पैर की हड्डी तोड़ दी गई। मौके पर जब आसपास के दुकानदार इकट्ठा हुए तो हमलावर भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में पूर्व पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, इस हमले से नाराज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक रहे जाम को डीएसपी हेडक्वार्टर ने खुलवाया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला अवैध फाइनेंसर है और एक दिन पहले उसी की शिकायत करवाई गई थी। इसीलिए उसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय पूर्व पार्षद, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक, भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा, छात्र अभिभावक संघ के संयोजक तथा गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विमल किशोर अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान कार्यालय में 6-7 युवक घुस आए। सभी के हाथों में लाठी, रॉड और डंडों थे, इन सभी ने विमल किशोर पर हमला कर दिया। विमल किशोर की जबरदस्त पिटाई करते हुए हाथों की अंगुलियां और पांव की हड्डी तोड़ दी गई। इसी दौरान मौके पर आसपास के दुकानदार एवं लोग इकट्ठे हो गए। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार सहित मोहित को भेजा था थाने में
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही वीरवार को विमल किशोर ने कच्चे क्वार्टर में रंगाई का काम करने वाले मोहित को परिवार सहित थाना सिविल लाइन में भेजा था। मोहित विमल के पास अवैध फाइनेंसर प्रवीण के खिलाफ मदद मांगने आया था। विमल ने प्रवीण को एसपी के पास भी भेजा था। आरोप है कि इसी मामले को लेकर फाइनेंस प्रवीण ने अपनी साथियों के साथ मिलकर विमल किशोर पर हमला किया है।


दुकानदार और समाजसेवियों ने लगाया जाम
इस मामले का पता लगने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गीता भवन चौक पर एकत्र हो गए। इसी दौरान गीता भवन, गुरुद्वारा रोड मार्केट के दुकानदार भी इकट्ठे हो गए और अपनी दुकानें बंद कर चौक पर जा पहुंचे। सभी ने मिलकर गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक लगाए गए जाम को डीएसपी हेडक्वार्टर मुकेश जाखड़ ने खुलवाया। मुकेश जाखड़ ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, इसके बाद ही लोग सड़क से हटे।

शिकायत के आधार पर प्रवीण को नामजद करते हुए 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
मुकेश जाखड़, डीएसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed