फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   court news

शादी में बाधा बनी प्रेमिका के हत्यारे को उम्रकैद

Sat, 16 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 16 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शादी में बाधा बन रही युवती की हत्या कर शव को क्षत-विक्षत करने के आरोपी पिनाना गांव के युवक अजमेर को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी युवक मृतका का प्रेमी था, लेकिन उससे किनारा करके दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 28 फरवरी, 2014 को थाना मोहाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी भतीजी की किसी ने हत्या कर दी है और शव खुर्द-बुर्द करके श्मशान घाट के निकट फेंक दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की। जांच में युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो पिनाना गांव के युवक अजमेर की आखिरी कॉल मिली। पुलिस ने उसे शक के आधार पर काबू कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया था कि युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन अब वह उससे किनारा करना चाहता था, ताकि दूसरी जगह शादी कर सके। इसकी भनक जब युवती को लगी तो वह उससे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। पूछताछ में अजमेर ने पुलिस को बताया कि उसने छुटकारा पाने के लिए झांसा देकर युवती को श्मशान घाट के पास बुलाया और कहा, भागकर शादी करेंगे। इस पर युवती वहां आ गई। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें उसने युवती की हत्या कर दी। साथ ही शव को थोड़ी दूर पर क्षतविक्षत करके फेंक दिया, ताकि किसी को पता न लगे। इसके  बावजूद युवती की शिनाख्त हो गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी श्मशान घाट से बरामद किया था। करीब दो वर्ष तक अदालत में मामले की सुनवाई चली। इसके बाद अब कोर्ट ने आरोपी हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed