फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Couple robbed in Sonipat: miscreants stabbed, HDFC area credit manager was going to Kurukshetra

सोनीपत में दंपती से लूट: बदमाशों ने चाकू से किए वार, कुरुक्षेत्र जा रहे थे HDFC के एरिया क्रेडिट मैनेजर

Wed, 05 Jul 2023 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jul 2023 11:22 AM IST
सार

सोनीपत में मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे के पास दंपती ने कार रोक रखी थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने पहले महिला की चेन लूटी और बाद में कार से उतरे एचडीएफसी बैंक अधिकारी की आंख के पास व गर्दन पर चाकू से वार कर उनकी भी चेन लूटी ली।

विज्ञापन
Couple robbed in Sonipat: miscreants stabbed, HDFC area credit manager was going to Kurukshetra
मुरथल पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुराड़ के पास सुखदेव ढाबे से आगे कार रोककर खड़े दंपती से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन व नकदी लूट ली। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक के एरिया क्रेडिट मैनेजर (एसीएम) पर चाकू से वार भी कर दिया। बदमाश कार में रखा उनका पर्स उठाकर भाग गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मुरथल थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल बैंक अधिकारी को उनकी पत्नी ने पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कुरुक्षेत्र के थानेसर स्थित वशिष्ठ कॉलोनी निवासी निखिल कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अंबाला में एचडीएफसी बैंक में एसीएम के पद पर नियुक्त है। वह रात को अपनी पत्नी रश्मि चौधरी के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर कुरक्षेत्र जा रहे थे। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल क्षेत्र के गांव कुराड़ के पास स्थित सुखदेव ढाबा को पार करने के बाद उन्होंने अपनी कार को सर्विस रोड पर रोक लिया।
विज्ञापन


गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया
इस बीच वह अपनी पत्नी के पास पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। कार के लॉक खुले थे। निखिल ने बताया कि इस दौरान एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक ने कार का शीशा खटखटाया। उनकी पत्नी ने युवकों को देखकर अगली सीट पर जाकर गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया तो इसी बीच युवक ने कार का गेट खोला और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर तोड़ ली। निखिल ने बताया कि इसके बाद वह कार से नीचे उतरे तो एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया ओर दूसरे ने उन पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
उन्होंने उनकी गर्दन व आंख के पास चाकू से वार किया। बदमाश ने इस बीच उनके गले से भी सोने की चेन झपट ली। उनकी पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाया तो बदमाश गाड़ी की सीट पर रखा उनका पर्स उठा कर भाग गए। पर्स में करीब तीन हजार रुपये थे। उनकी पत्नी ने घायल निखिल को रात को ही पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त के बयान पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed