फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Couple got scorched in house fire caused by gas cylinder In Sonipat

Sonipat: गैस सिलिंडर से घर में लगी आग में दंपती झुलसे, गैस के प्रभाव में आकर बच्चों की हालत बिगड़ी

Sat, 03 Jun 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

सोनीपत के धानकान बस्ती में सुबह करीब सवा दस बजे अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगी देख दंपती ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह झुलस गए। दोनों बच्चे भी गैस के प्रभाव में आ गए और उनकी आंखों में जलन होने लगी।

विज्ञापन
Couple got scorched in house fire caused by gas cylinder In Sonipat
सोनीपत हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के बस स्टैंड के पास स्थित धानकान बस्ती के घर में सुबह करीब सवा दस बजे घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने से हडक़ंप मच गया। इस दौरान आग घर में भी फैल गई। आग पर काबू पाने के प्रयास में पति-पत्नी झुलस गए। वहीं गैस के प्रभाव में आकर बच्चों की भी हालत बिगड़ गई। चारों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दंपती को दिल्ली व बच्चों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की चार गाडिय़ों ने करीब सवा घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


गैस के प्रभाव में आकर बच्चों की हालत भी बिगड़ी, पीजीआई रोहतक किया गया रेफर
धानकान बस्ती निवासी सन्नी मेहरा, उनकी पत्नी मंजू, बेटी आठ साल की सुभीक्षा व बेटा छह साल का केरव घर पर मौजूद थे। बताया गया है कि सुबह करीब सवा दस बजे अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगी देख दंपती ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह झुलस गए। दोनों बच्चे भी गैस के प्रभाव में आ गए और उनकी आंखों में जलन होने लगी।
विज्ञापन


धानकान बस्ती स्थित घर में सुबह अचानक सिलिंडर में लग गई थी आग
घर में आग फैल गई। जिस पर आसपास के लोग भी पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। घायल दंपती व बच्चों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जहां से सन्नी व मंजू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। वहीं बच्चों को भी रोहतक रेफर किया गया है। उधर, आग की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार गाडिय़ों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू, मेयर व पार्षद भी घटनास्थल व अस्पताल में पहुंचे
आग लगने की घटना का पता लगते ही मेयर निखिल मदान व पार्षद सुरेंद्र नैय्यर मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर पीडि़त परिवार का हालचाल जाना। मेयर निखिल मदान ने बताया कि आग लगने का पता लगा था। आग लगने का कारण गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने के बाद आग लगने की जानकारी मिली है। आग पर काबू पा लिया गया है। सन्नी के चचेरे भाई विवेक ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने से घर में आग लगी है। मेरे भाई भाभी के साथ ही भतीजा व भतीजी की हालत भी बिगड़ी हुई है। जब वह भाई के घर पहुंचे तो गैस कर बदबू से उनको भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed