फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Confidential, documents, missing, Atlas Company, Director, case, sonipat

एटलस कंपनी से गोपनीय दस्तावेज गायब, डायरेक्टर ने दर्ज कराया केस

Mon, 10 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 10 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Confidential, documents, missing, Atlas Company, Director, case, sonipat
document - फोटो : गजेंद्र चौधरी
एटलस कंपनी से गोपनीय कागजात चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक ने चोरी की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। उन्होंने कंपनी के एक शेयर होल्डर पर गोपनीय कागजात चुराने व उन्हें बाहर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एटलस कंपनी के पूर्ण कालिक निदेशक आईडी चुघ ने पुलिस को बताया कि कंपनी के कई गोपनीय दस्तावेज चोरी हो गए। उन्हीं दस्तावेेजों को कंपनी के शेयर होल्डर दिल्ली निवासी संजय धवन द्वारा कोर्ट केस में प्रयोग किया गया है। जबकि ये दस्तावेज कंपनी से किसी सूरत में बाहर नहीं जा सकते। दस्तावेजों को चोरी कर ले जाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एटलस कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक ने चोरी की शिकायत दी है। उन्होंने एक शेयर होल्डर पर गोपनीय दस्तावेज चोरी कराने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed