फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chemical was poured in drain number eight near Jasrana of Sonipat

Sonipat: जसराना के पास ड्रेन नंबर आठ में डाला गया था केमिकल, रोहतक में पशुओं की हो गई मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jun 2023 11:21 AM IST
सार

सोनीपत में ड्रेन नंबर-8 गोहाना से रोहतक, खरखौदा और कुंडली से होकर यमुना नदी तक जाती है। ड्रेन में सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों का शोधित पानी छोड़ा जाता है। दो दिन पहले रोहतक के गांव बखेता के पास ड्रेन में ग्रामीण पशुओं को नहलाने लेकर गए थे। इसी दौरान कई पशुओं की मौत हो गई थी और कई झुलस गए थे।

विज्ञापन
Chemical was poured in drain number eight near Jasrana of Sonipat
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के गांव जसराना के पास ड्रेन नंबर-8 में काला रंग का केमिकल डालने के चलते रोहतक के गांव बखेता में ड्रेन में पशुओं के नहलाने व पानी पिलाने से कई मौत के साथ कई बीमार हो गए थे। केमिकल डालने के मामले में सिंचाई विभाग के एसडीओ ने सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीटीएम डॉ. अनमोल के साथ सिंचाई विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने ड्रेन का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के एसडीओ ने सदर गोहाना थाना में दर्ज कराया अज्ञात पर मुकदमा
ड्रेन नंबर-8 गोहाना से रोहतक, खरखौदा और कुंडली से होकर यमुना नदी तक जाती है। ड्रेन में सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों का शोधित पानी छोड़ा जाता है। नहरों में पानी अधिक होने और बारिश अधिक होने पर भी इसी ड्रेन में पानी छोड़ा जाता है। वर्तमान में ड्रेन में प्लांटों का शोधित पानी बह रहा है। दो दिन पहले रोहतक के गांव बखेता के पास ड्रेन में ग्रामीण पशुओं को नहलाने लेकर गए थे। इसी दौरान कई पशुओं की मौत हो गई थी और कई झुलस गए थे।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने ड्रेन के पानी से सैंपल लेकर जांच को भेजे
मामले की जांच की गई तो पता लगा कि बखेता से करीब आठ किलोमीटर दूर गांव जसराना में काला रंग का केमिकल डाला गया था। यहां ड्रेन में पानी का रंग रसायन के चलते बदला मिला। सीटीएम डॉ. अनमोल ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन पुनीत साहनी, एसडीओ प्रियव्रत, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस के अधिकारियों के साथ ड्रेन का निरीक्षण किया। सदर थाना गोहाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिंचाई विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजे है। जिससे पता लग सके किस केमिकल से पशुओं की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed