फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case of sending message to fiance to stop engagement, PCR deployed in colony, family warns of migration

Sonipat: सगाई रुकवाने को मंगेतर को मैसेज भेजने का मामला, कॉलोनी में PCR तैनात, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

Thu, 29 Jun 2023 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 01:10 AM IST
सार

विहिप सदस्यों ने कहा कि समुदाय विशेष के युवक जानबूझकर बेटियों को निशाना बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने न्याय और सुरक्षा नहीं मिलने पर पलायन की चेतावनी  दी। परिवार के विरोध जताने पर धार्मिक स्थल से पथराव किया था।  

विज्ञापन
Case of sending message to fiance to stop engagement, PCR deployed in colony, family warns of migration
बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में तैनात किया गया पुलिसबल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक की तरफ से दूसरे समुदाय की युवती के मंगेतर को मैसेज भेजकर उसकी सगाई रुकवाने, पथराव करने और उसकी बहन से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। कॉलोनी में तीन स्थानों पर पुलिस की तैनाती करने के साथ गश्त भी की जा रही है। विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल के बाहर पीसीआर खड़ी की गई है। पीड़ित पक्ष ने न्याय और सुरक्षा नहीं मिलने पर पलायन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मामले में मंगलवार शाम को कॉलोनी में एक समुदाय के युवाओं ने एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ परिवार को उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिया था। उसके बावजूद पीड़ित परिवार घबराया हुआ है। उनका कहना है कि उनकी बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। उन्होंने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित समुदाय के लोग रात को दे रहे पहरा
पीड़ित परिवार व समुदाय के लोगों का कहना है कि वह रात में भी जागकर पहरा दे रहे हैं। हालांकि रात को पुलिस की टीम कॉलोनी में गई, पर अभी भी लोगों में भय है। विहित समेत अन्य संगठनों के लोग पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। विहिप विधि प्रकोष्ठ के सदस्य मोहन कौशिक ने बताया कि समुदाय विशेष के युवक जानबूझकर दूसरे समुदाय की बेटियों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले में सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पीड़ित परिवार का कहना कि उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय व सुरक्षा नहीं मिली तो वह पलायन करने के लिए मजबूर होंगे।

धर्म विशेष के पर्व के बाद हो सकती है कार्रवाई
पुलिस टीम धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है। छत व गली से पथराव करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि वीरवार को विशेष समुदाय का बड़ा पर्व है। पुलिस मामले को धार्मिक रंग देने से बचाने का प्रयास कर रही है। जानकारों का मानना है कि पर्व के बाद पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

भाजपा नेता ने पीड़ित समुदाय के लोगों से की बातचीत
मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता राजीव जैन ने कॉलोनी में पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहन-बेटियों की तरफ बुरी नजर रखने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएग। इनका पक्का इलाज किया जाएगा। जैन ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ-साथ कॉलोनी में रह रहे अन्य परिवार भी डर के साए में हैं। पहले भी युवकों ने कई वारदात की थी, तब पीड़ितों ने बात न बढ़ाने के चक्कर में मामला दबा दिया था। जिससे उनकी हिम्मत बढ़ गई। कॉलोनी के पास स्थित शिक्षण संस्थान की छात्राओं पर भी शरारती तत्व अश्लील फब्ती कसते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने का आग्रह किया है। पीड़ितों ने उनके सामने शरारती तत्वों का इलाज नहीं होने पर कॉलोनी से पलायन करने की बात कही। जैन ने कहा कि कॉलोनी के मंदिर में हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। साथ ही वह जल्द गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर शहर के बाहर से आ रहे लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखेंगे।


कॉलोनी में पूरी तरह से शांति है। आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इसमें कोई कोताही नहीं होगी। -संदीप कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed