फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car window left open in Sonipat, thieves took away two lakh rupees and gold bracelet

Sonipat: खुला छोड़ा कार का शीशा, दो लाख रुपये व सोने के कंगन ले गए चोर

Mon, 08 May 2023 10:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 08 May 2023 10:18 AM IST
सार

सोनीपत के गांव शामड़ी निवासी राजेश ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि रविवार को अपनी पत्नी संग घर से राजस्थान के अलवर जाने के लिए निकले थे। जब वह गोहाना सब्जी मंडी में पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार को पिछले गेट पर खड़ा कर दिया। उसके बाद वह सब्जी लेने चले गए। इस दौरान गलती से उन्होंने एक साइड का शीशा खुला छोड़ दिया।

विज्ञापन
Car window left open in Sonipat, thieves took away two lakh rupees and gold bracelet
गोहाना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए दंपती को कार का शीशा खुला छोडऩा महंगा पड़ गया। चोर कार के अंदर से दो लाख रुपये की नकदी और सोने के कंगन चोरी कर ले गए। सब्जी खरीदकर दंपती वापस लौटा तो चोरी का पता लगा। जिस पर आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कार सवार दंपती गोहाना की मंडी में सब्जी लेने गए तो हुई वारदात
गांव शामड़ी निवासी राजेश ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि रविवार को अपनी पत्नी संग घर से राजस्थान के अलवर जाने के लिए निकले थे। जब वह गोहाना सब्जी मंडी में पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार को पिछले गेट पर खड़ा कर दिया। उसके बाद वह सब्जी लेने चले गए। इस दौरान गलती से उन्होंने एक साइड का शीशा खुला छोड़ दिया। जब वह वापस आए तो कार के अंदर रखा पर्स चोरी मिला।
विज्ञापन


गांव शामड़ी के रहने वाले राजेश ने सिटी थाना गोहाना में दर्ज कराया मुकदमा
पर्स में दो लाख रुपये की नकदी, उनकी पत्नी के दो सोने के कंगन व कागजात थे। उन्होंने आसपास पता करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed