फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car glass broken in Sonipat, two lakhs and laptop stolen

Sonipat: कार का शीशा तोड़ दो लाख और लैपटॉप चोरी, नेशनल हाईवे-44 पर ढाबे पर खाना खाने रुका था व्यापारी

Sun, 19 Mar 2023 04:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Mar 2023 04:58 PM IST
सार

दिल्ली का व्यापारी बहालगढ़ के पास खाना खाने के लिए फौजी ढाबा पर रुक गए थे। रात को करीब 10 बजे वह अपनी कार के पास आए तो चालक साइड का पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार खोलकर देखी तो पिछले डेस्क बोर्ड पर रखा बैग नहीं मिला।

विज्ञापन
Car glass broken in Sonipat, two lakhs and laptop stolen
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ स्थित फौजी ढाबे पर खाना खाने रुके दिल्ली के कॉस्मेटिक व सौंदर्य उपकरण व्यापारी की कार का शीशा तोडक़र चोर दो लाख रुपये व लैपटॉप चोरी कर ले गए। खाना खाकर बाहर आने के बाद व्यापारी को चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह पंजाब के लुधियाना में मशीन देकर अपनी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन


कॉस्मेटिक व सौंदर्य उपकरण का व्यापार करते हैं दिल्ली निवासी वरुण
दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर स्थित गली नंबर 9 निवासी वरुण ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में कॉस्मेटिक व सौंदर्य उपकरण का व्यापार करते हैं। वह 17 मार्च को अपने दो कर्मियों मूलरूप से बिहार के वैशाली सेक्टर-4 निवासी नंदन कुमार और बिहार के बेगूसराय गांव पीठ कविया निवासी बम बम मांझी के साथ कार में दिल्ली से लुधियाना में डॉ.छतर सिंह की ब्यूटी मशीन ठीक करने और एक नई मशीन देने के लिए गए थे। वहां मशीन देकर वह लुधियाना से दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन


दो कर्मियों के साथ पंजाब के लुधियाना में मशीन देकर वापस दिल्ली लौट रहे थे व्यापारी
रात करीब साढ़े नौ बजे वह बहालगढ़ के पास खाना खाने के लिए फौजी ढाबा पर रुक गए थे। रात को करीब 10 बजे वह अपनी कार के पास आए तो चालक साइड का पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार खोलकर देखी तो पिछले डेस्क बोर्ड पर रखा बैग नहीं मिला। बैग में डॉ. छतर सिंह द्वारा दिए गए 2 लाख रुपये व लैपटॉप, पासपोर्ट तथा हिसाब-किताब की डायरी थी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


प्रतिक्रिया
दिल्ली के व्यापारी ने चोरी की शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। चोरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।-इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed