फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riders ran away after snatching bag full of two lakh cash in Sonipat

Sonipat: दो लाख की नकदी से भरा बैग छीनकर बाइक सवार भागे, गांव बुटाना में गीता स्कूल के पास हुई वारदात

Wed, 09 Aug 2023 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 09 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

गांव बुटाना निवासी रणधीर ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को गोहाना गए थे। वहां से देर शाम वह बैग में दो लाख रुपये की नकदी लेकर अपने घर के लिए चले थे। जब वह अपने गांव में स्थित गीता स्कूल के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर उनके पास पहुंचे।

विज्ञापन
Bike riders ran away after snatching bag full of two lakh cash in Sonipat
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में गांव बुटाना से बाइक सवार दो झपटमार ग्रामीण से हाथ से नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम नकदी लेकर गोहाना से गांव बुटाना आए थे ग्रामीण रणधीर
गांव बुटाना निवासी रणधीर ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को गोहाना गए थे। वहां से देर शाम वह बैग में दो लाख रुपये की नकदी लेकर अपने घर के लिए चले थे। जब वह अपने गांव में स्थित गीता स्कूल के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर उनके पास पहुंचे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते युवक उनके हाथ से नकदी से भरा बैग छीनकर गांव की तरफ भाग गए। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन दोनों झपटमार भाग निकले। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
ग्रामीण ने नकदी से भरा बैग छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, थाना प्रभारी, बरोदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed