फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Audacity in Sonipat: SUV driver stopped for checking hits constable, hangs on bonnet for one and half kilomete

सोनीपत में दुस्साहस: चेकिंग के लिए रोके एसयूवी चालक ने हवलदार को मारी टक्कर, डेढ़ किलोमीटर तक बोनट पर लटकया

Sat, 14 Oct 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 14 Oct 2023 10:40 AM IST
सार

सोनीपत में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रुकवा लिया। हवलदार राकेश गाड़ी के सामने खड़े हो गए। थाना प्रभारी डॉ.सुनील कुमार गाड़ी चालक के कागजात देखने के लिए उसकी खिड़की की तरफ चले गए। इसी बीच गाड़ी चालक ने अचानक गाड़ी चला दी और हवलदार राकेश को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Audacity in Sonipat: SUV driver stopped for checking hits constable, hangs on bonnet for one and half kilomete
पीड़ित पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के महाराणा प्रताप चौक के पास चेकिंग के लिए रोके एसयूवी चालक ने हवलदार को टक्कर  मार दी। हवलदार जान बचाने के लिए गाड़ी के बोनट पर लटके तो चालक ने गाड़ी दौडा ली। वह उन्हें डेढ़ किलोमीटर दूर आईटीआई चौक तक ले गया। जिस पर थाना प्रभारी ने पीछा कर आईटीआई चौक के पास गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और आरोपी गाड़ी चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल हवलदार को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
सेक्टर-27 थाना में तैनात हवलदार राकेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शुक्रवार देर शाम को लूटपाट के कुछ आरोपी एसयूवी गाड़ी में महाराणा प्रताप चौक के पास से गुजरने वाले हैं। ऐसे में थाना प्रभारी डॉ.सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस बीच सेक्टर-14-15 रोड की तरफ से एक एसयूवी गाड़ी वहां पर पहुंची, जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी होने के कारण भीतर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


आशंका होने पर पुलिस ने गाड़ी को रुकवा लिया। हवलदार राकेश गाड़ी के सामने खड़े हो गए। थाना प्रभारी डॉ.सुनील कुमार गाड़ी चालक के कागजात देखने के लिए उसकी खिड़की की तरफ चले गए। इसी बीच गाड़ी चालक ने अचानक गाड़ी चला दी और हवलदार राकेश को टक्कर मार दी। जान बचाने के लिए हवलदार गाड़ी के बोनट पर लटक गए। चालक ने गाड़ी को भगा लिया और आउटर सेक्टर-12 रोड की तरफ ले गया। वहां से उसने गाड़ी को आईटीआई चौक की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान थाना प्रभारी डॉ.सुनील कुमार ने पुलिस गाड़ी में सवार होकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। हवलदार ने बताया कि वह भी चिल्लाते हुए चल रहा था। जब वह आईटीआई चौक के पास पहुंचे तो थाना प्रभारी ने ओवरटेक कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान इंद्रा कॉलोनी के आशु के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी गाड़ी भी कब्जे में ले ली। वहीं, घायल हवलदार राकेश को अस्पताल में उपचारा दिलवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed