फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Armed youth created a ruckus in Prem Nagar Tilla of Sonipat

सोनीपत: प्रेम नगर टिल्ला में 25-30 हथियारबंद युवकों ने किया बवाल, छह बाइक तोड़ी, दो गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 01:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 01:42 AM IST
सार

प्रेम नगर टिल्ला के व्यक्ति का आरोप है कि युवकों ने लोगों को धमकी दी कि गली में आए तो मार देंगे। व्यक्ति की दो बेटियों की 18 फरवरी को शादी है। शरारती तत्वों पर माहौल खराब करने का खतरा है।

विज्ञापन
Armed youth created a ruckus in Prem Nagar Tilla of Sonipat
प्रेम नगर में हाथों में हथियार लेकर गली से गुजरते सीसीटीवी में दिख रहे युवक। प्रेम नगर में तोड़ी गई बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत शहर के प्रेम नगर टिल्ला में 25-30 हथियारबंद युवकों ने जमकर बवाल किया। युवकों ने घरों के दरवाजों पर डंडे बरसाए और लोगों को धमकी दी। उन्होंने घरों के बाहर खड़ी छह मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की। हंगामा करने वालों के भय से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। प्रेम नगर के व्यक्ति ने बेटियों की शादी समारोहों के लिए सुरक्षा की मांग की है। व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उत्कर्ष मिश्रा व सोभित मिश्रा हैं। 

विज्ञापन


प्रेम नगर टिल्ला में सोमवार दोपहर डंडे, रॉड व अन्य हथियारों से लैस 25-30 युवकों ने जमकर हंगामा कर दिया। युवक शोर मचाते और गालियां देते प्रेम नगर में पहुंचे। इनको देखकर लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। युवकों ने दरवाजों पर डंडे मारे और घरों से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


उन्होंने गली में खड़ी अर्जुन सिंह, सोनू सिंह, बिन्नी, विनोद कुमार, अनिल कुमार और श्रीराम की बाइकों को तोड़ दी। युवकों ने गालियां देते हुए धमकी दी कि जो भी व्यक्ति गली में बाहर मिलेगा, वह उसे मार देंगे। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर क्षेत्र के अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को उनकी दो बेटियों की शादी है। हमलावर उसमें बाधा पैदा कर सकते हैं। हमलावरों ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। आरोपियों के डर से लोग घरों में छिपे हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। 

सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर 

युवकों के हंगामा करने और तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने गलियों और वहां तक आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी की फुटेज निकल ली है। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ चेहरा दिखने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवकों ने बताया है कि प्रेम नगर के एक युवक के साथ एक सप्ताह पहले उनका विवाद हो गया था। उसको डराने के लिए उन्होंने तोड़फोड़ की थी।  

हंगामा करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ में अन्य हमलावरों के नाम सामने आए हैं। उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम नगर के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। अब हालात सामान्य है। किसी भी समारोह में बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। -इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed