फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ambala businessman dies in accident at KGP in Sonipat

हादसा: लघुशंका के लिए केजीपी पर उतरा अंबाला का कारोबारी, टैंकर की टक्कर से मौत

Fri, 04 Feb 2022 08:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 08:35 PM IST
सार

कारोबारी कार से नोएडा जाते समय केजीपी टोल से आगे लघुशंका के लिए कार से उतरे थे। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Ambala businessman dies in accident at KGP in Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में केजीपी टोल प्लाजा पर गांव जाखौली के पास टैंकर की चपेट में आने से मोबाइल एसेसरीज के डिस्ट्रीब्यूटर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अंबाला के गांव धूलकोट निवासी राहुल ने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट कार को टैक्सी के तौर पर चलाता है। 3 फरवरी को सुबह उसके पास अंबाला के शास्त्री नगर के रहने वाले मोहित मित्तल का फोन आया था। वह मोबाइल एसेसरीज के डिस्ट्रीब्यूटर थे। उन्होंने उसे नोएडा चलने को कहा था। वह कार लेकर उसके पास चला गया था। उसे कार में लेकर वह नोएडा के लिए चल पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर बाद जब वह केजीपी पर टोल प्लाजा से आगे गांव जाखौली के निकट पहुंचे तो मोहित मित्तल ने लघुशंका जाने के लिए कार को रुकवा लिया। उसने सड़क किनारे कार को रोक दिया। लघुशंका के बाद मोहित चालक साइड में आ गया। इसी बीच एक टैंकर तेज रफ्तार में आया और मोहित को टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तुरंत मोहित को संभाला तो वह बेसुध था। मोहित को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राहुल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अंबाला में सप्लाई करते थे सामान

मोहित मित्तल का मोबाइल एसेसरीज डिस्ट्रीब्यूटर का काम था। वह नोएडा की कंपनियों से सामान मंगवाते थे और उसे अंबाला जिले के थोक विक्रेताओं को सप्लाई करते थे। उनके तीन बेटे हैं, वह भी कारोबार में साथ रहते हैं। 

सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल कारोबारी को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी के आधार पर टैंकर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed